Tv 24 Network: Best News Channel in India
पर टिप्पणी करने वाले सांसद के घर करणी सेना का हमला Agra में सपा सांसद के घर पर करणी सेना ने किया हमला, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
Wednesday, 26 Mar 2025 00:00 am
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

UP News: सपा के राज्यसभा सांसद Ramji Lal Suman द्वारा राणा सांगा पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। सपा सांसद के घर पर करणी सेना ने हमला कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने सांसद Ramji Lal Suman के आगरा स्थित घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे जिसके बाद पुलिस और करणी सेना के बीच जमकर मारपीट हुई। इसके साथ ही प्रदर्शन में जमकर पथराव हुए। इस झड़प के दौरान कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने करणी सेना के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। बता दें, सांसद Ramji Lal Suman के आवास को घेरने की तैयारी सुबह से ही की जा रही थी। एत्‍मादपुर में करणी सेना के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए थे। वहीं पुलिस ने इन लोगों को रोकने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद ये लोग यहां पहुंच गए।

सपा सांसद Dimple Yadav ने जाहिर की नाराजगी

इस मामले पर सपा सांसद Dimple Yadav ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "अगर हम उत्तर प्रदेश की स्थिति देखें, जहां सड़कों पर बम फट रहे हैं, जहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। यह सरकार की जिम्मेदारी है। अगर ऐसी घटनाएं हो रही हैं... तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। आप युवा पीढ़ी को क्या संदेश देना चाहते हैं? सरकार को इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए... कहीं न कहीं यह सरकार द्वारा करवाया गया कृत्य है..."

Ramji Lal Suman दिया था विवादित बयान

सपा सांसद Ramji Lal Suman ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि अगर मुसलमान बाबर की औलाद हैं, तो अन्य लोग गद्दार राणा सांगा की औलाद हैं। इस बयान पर राजनीतिक बहस छिड़ गई। तब से बीजेपी के नेताओं ने माफी मांगने की बात कही थी। वहीं इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी Ramji Lal Suman की कड़ी आलोचना हुई थी।

यह भी पढ़ें:- स्तन दबाना, पायजामा खोलना ‘रेप का प्रयास’ है या नहीं, अब सुप्रीम कोर्ट करेगा तय