Tv 24 Network: Best News Channel in India
LSG vs MI: लखनऊ में मैच से पहले भगवान श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे MI के खिलाड़ी
Wednesday, 02 Apr 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: 4 तारीख यानी कल लखनऊ में होने वाले मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच से पहले आज गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी भगवान श्री राम के दर्शन करने अयोध्या पंहुचे। मुंबई इंडियंस के 4 खिलाड़ियों ने भगवान श्रीराम के दर्शन किए। जिनमें सूर्याकुमार यादव, तिलक वर्मा, दीपक चाहर और कर्ण शर्मा शामिल थे। साथ ही सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा और दीपक चाहर की अर्धांगिनी जया ने इन खिलाड़ियों के साथ श्री राम कि नगरी अयोध्या पहुंचकर प्रभु के दर्शन किए। जिसकी कई फोटो भी सोशल मिडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही इसके वीडियो भी आएं हैं।

बता दें कि प्रभु श्रीराम के दर्शन के साथ ही सूर्यकुमार यादव के साथ अन्य खिलाड़ियों ने हनुमान गढ़ी जाकर श्री हनुमान जी के भी दर्शन किए। जिसका वीडियो सामने आया है उस वीडियो में सूर्यकुमार यादव हनुमान जी के दर्शन करके वापस लौट रहे हैं।

फैन्स के साथ खिंचवाई फोटो

दर्शन करने बाद लौटते समय सुर्यकुमार यादव के साथ फोटो खिंचवाते दिखे। सीढ़ी से उतरते समय ही एक बाद एक फैन सूर्यकुमार यादव के साथ सेल्फी लेता हुआ नजर आया। वीडियो में वह पुलिस सुरक्षा के बीच दर्शन करके लौट रहे थे। तो वहीं साथ में चलते हुए फैंस फोटो ले रहे थे।


 

सभी खिलाड़ियों ने साथ में ली फोटो

दर्शन करने के बाद सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी और अन्य सभी खिलाड़ियों के साथ फोटो क्लिक करवाई। जिसको दीपक चाहर की पत्नी जया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा कि तो वहीं एक अनेय फोटो सूर्यकुमार की पत्नी देविशा ने साझा कि जिसमें सिर्फ वह और सूर्यकुमार नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- Akshay Kumar की फिल्म Kesari Chapter 2 का ट्रेलर रिलीज, ट्रेलर देख कांपी रूह