स्पोर्टस डेस्क लखनऊः IPL 2025 में खराब दौर से गुजर रही चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका लग गया है। उनके नियमित कप्तान ऋतुराज गायाकवाड़ कोहनी की चोट के चलते इस पूरे टुर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। जिसके बाद टीम की कमान अब एक बार फिर से एम एस धोनी संभालते हुए नजर आएंगे। जबसे ही यह खबर आई है कि CSK एक बार फिर से माही की कप्तानी में खेलती हुई नजर आएगी इसके बाद से ही चेन्नई के फैंस में एक अलग सा उत्साह है। कई लोग तो यह भी कह रहें हैं कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई को एक नई राह मिल सकती है। पर अब सवाल यह है कि क्या सच में ऐसा है ? तो आइए जानते हैं कि कैसे हैं धोनी के आंकड़े और क्या वह चेन्नई की नैया वह पार लगा पाएंगे ?
कैसे हैं आईपीएल में कप्तान धोनी के आंकड़े ?
कप्तान के तौर पर एम एस धोनी के आंकड़ो पर नजर डालें तो उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पूणे सुपरजायंटस के लिए कुल 226 मैचों में कप्तानी कि है। जिसमें से 133 मैचों में उनकी टीम को जीत मिली है। जहां पर उनका विनिंग प्रतिशत 58.84 रहा है। इस बीच उन्होंने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में अपनी टीम को विजेता बनाया था। साथ ही भारत की कप्तानी पर नजर डालें तो वहां पर धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को दो वर्ल्डकप और एक बार चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनाया है।
बीच सीजन से अच्छा नहीं रहा IPL में धोनी का कप्तानी में आंकड़ा
यह पहली बार नहीं है जब एम एस धोनी बीच आईपीएल सीएसके की बागडोर संभालने जा रहे हैं। इससे पहले 2022 में भी ऐसा ही कुछ हुआ था। जब पहले तो रविन्द्र जडेजा को कप्तान नियुक्त किया गया। पर इसके बाद खराब प्रदर्शन के चलते उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद फिर से एम एस धोनी को चेन्नई की कप्तानी करने उतरना पड़ा था। पर वहां पर वह कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे। टीम उस सीजन 14 में से महज 4 जीत के साथ 8 प्वाइंट लेकर 9वें स्थान पर रही थी। तो ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस साल धोनी बतौर कप्तान बीच सीजन कैसे टीम की नैया पार लगाते हैं।