Tv 24 Network: Best News Channel in India
ISRO का EOS-09 सैटेलाइट हुआ असफल, लॉन्चिंग के समय हुई तकनीकी गड़बड़ी
Saturday, 17 May 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का महत्वाकांक्षी EOS-09 मिशन रविवार को लॉन्चिंग के तीसरे चरण में तकनीकी खामी के कारण असफल हो गया है। यह मिशन पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV-C61) के जरिए श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 5:59 बजे प्रक्षेपित किया गया था। ISRO ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी। साल 2017 के बाद यह PSLV-C61 की पहली असफलता है।

तकनीकी गड़बड़ी की हो रही जांच

EOS-09 सैटेलाइट में अचानक तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है, जिससे उसका निर्धारित ऑर्बिट में पहुंचना मुश्किल हो गया। ISRO अब इस गड़बड़ी की जांच कर रहा है।

क्या है EOS-09 सैटेलाइट?

EOS-09 एक अत्याधुनिक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (Earth Observation Satellite) है, जिसमें सी-बैंड सिंथेटिक एपर्चर रडार तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। ये सैटेलाइट किसी भी मौसम और दिन-रात में धरती की सतह की हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरें लेने के लिए तैयार होता है। इसका उपयोग कृषि, वन प्रबंधन, आपदा निगरानी और रक्षा जैसे क्षेत्रों में किया जाना था।

ISRO चीफ ने क्या कहा?

EOS-09 सैटेलाइट के असफल होने के बाद ISRO प्रमुख ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, हम खामियों की गहराई से जांच कर रहे हैं। जैसे ही समस्या की जड़ पर पहुंचेंगे, उसकी कमियों को दूर कर फिर से मिशन पर लौटेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह एक अस्थायी झटका है और संगठन भविष्य की तैयारियों पर काम कर रहा है।

फिलहाल EOS-09 मिशन की असफलता भले ही निराशाजनक हो, लेकिन ISRO का इतिहास चुनौतियों से उबरने और नई ऊंचाइयों को छूने का रहा है। जल्द ही ISRO नई रणनीति के साथ इस मिशन को  लॉन्च करेगा।