Tv 24 Network: Best News Channel in India
COVID-19 ने फिर पकड़ी रफ्तार, इन राज्यों की बढ़ाई टेंशन
Saturday, 24 May 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: भारत में एक बार फिर COVID-19 के केस बढ़ रहे हैं। यह मामले जेएन.1 वेरिएंट के हैं। कई राज्यों में केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गुजरात में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिसके वजह से लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। वहीं केरल सरकार ने सभी जिलों में सख्त निगरानी और रैंडम टेस्टिंग शुरू कर दी है। तमिलनाडु सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने को अनिवार्य कर दिया है।

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने स्थिति की समीक्षा की। सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क है और विभिन्न एजेंसियों के जरिए हालात पर पैनी नजर बनाया हुआ है, ताकि समय पर जरूरी कदम उठाए जा सकें।

कर्नाटक में संक्रमित एक बुजुर्ग की मौत

सूत्रों के अनुसार, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 84 वर्षीय एक बुजुर्ग की COVID-19 संक्रमण के कारण मौत हो गई। दरअसल, वह बुजुर्ग गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। 13 मई को व्हाइटफील्ड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। 17 मई को उनकी मृत्यु हो गई। जांच रिपोर्ट में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कर्नाटक में अब तक कोविड-19 के 38 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 32 केस अकेले बेंगलुरु में दर्ज किए गए हैं।

नोएडा में एक महिला COVID-19 संक्रमित

उत्तर प्रदेश के नोएडा में COVID-19 से संक्रमित पाई गई 55 वर्षीय एक महिला को घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला के परिवार के सदस्यों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल, महिला आइसोलेशन है।

उत्तराखंड में COVID-19 वायरस संक्रमण के दो मरीज

उत्तराखंड के ऋषिकेश में कोरोना वायरस संक्रमण के दो मामले सामने आने के बाद वहां के हालात पर नजर रखी जा रही है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर किसी तरह के डर जैसी कोई स्थिति नहीं है और जो COVID-19 के दो मरीज मिले हैं, वे अन्य राज्यों से संक्रमित होकर आए हैं।

महाराष्ट्र में COVID-19 से एक मरीज की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में COVID-19 से एक मरीज की मौत हो गई, जबकि संक्रमण के आठ नए मामलों की पुष्टि हुई है। ठाणे नगर निगम के मुताबिक, शहर में COVID-19 के 18 मरीज इलाज करा रहे हैं, जिनमें से केवल एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि अन्य घर पर ही आइसोलेशन में हैं और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

यह भी पढ़ें:- देश में तेजी से बढ़ रहा है Corona, इन राज्यों में मिले मरीज