Lucknow Desk: दुनिया भर के श्रद्धालु राम लला का दर्शन करने अयोध्या आते हैं। इस कड़ी में अमेरिकी अरबपति और टेस्ला व सोशल मीडिया एक्स के सीईओ एलन मस्क के पिता Errol Musk भी आज अयोध्या में भगवान राम के बाल रूप राम लला का दर्शन करेंगे। बता दें, Errol Musk इस समय भारत में ही हैं। वह आज दिल्ली से अयोध्या के लिए फ्लाइट पकड़ेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से राम लला का दर्शन करने के लिए मंदिर आएंगे।
रामलला के दर्शन करने की इच्छा
Errol Musk ने रामलला के दर्शन करने की इच्छा खुद जताई है। उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि वह राम मंदिर आने के लिए बेहद उत्सुक हैं। बता दें कि इससे पहले एप्पल के सीईओ स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल भारत आई थीं। उन्होंने महाकुंभ में स्नान के बाद राम लला का दर्शन किया था।
भारतीय संस्कृति के मुरीद हैं मस्क के पिता
जब एलन मस्क के पिता Errol Musk भारत पहुंचे, तो उन्होंने भारतीय संस्कृति की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का दौरा करने के लिए वह बेहद उत्सुक हैं। वह भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अद्भुत मानते हैं। राम मंदिर को लेकर उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बेहद खास अनुभव होगा। बता दें, मस्क का अयोध्या आगमन उनकी भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के प्रति जुड़ाव को दर्शाता है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने एक बयान में भगवान शिव की महिमा का भी बखान कर चुके हैं।
भगवान शिव की महिमा का Errol Musk ने किया बखान
भगवान शिव को लेकर Errol Musk ने कहा कि यदि पूरी दुनिया शिव को फॉलो करे, तो हर समस्या का समाधान निकाला सकता है। उन्होंने सनातन धर्म की भी खूब तारीफ की है। राम मंदिर ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने कहा कि यदि एलन मस्क के पिता अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत राम मंदिर आते हैं, तो उन्हें रामलला का दर्शन पूजन कराया जाएगा। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।