Tv 24 Network: Best News Channel in India
CM Yogi Adityanath का आज 53वां जन्मदिन, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई
Wednesday, 04 Jun 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: यूपी के CM Yogi Adityanath का आज जन्मदिन है। आज पूरे प्रदेश में सीएम योगी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। बता दें, CM Yogi का आज 53वां जन्मदिन है, इस बार सीएम योगी अयोध्या में अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन करने के बाद अपना जन्मदिन मनाएंगे। सीएम योगी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल तेज है, लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

PM Modi ने दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने CM Yogi Adityanath को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में यूपी के विकास के लिए अथक काम किया है, जिससे राज्य के लोगों की जीवन गुणवत्ता में सुधार हुआ है। उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं।

सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं: अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार जन-जन तक विकास और गरीबकल्याण के लाभ पहुँचा रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।'

ईश्वर योगी को उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें: राजनाथ

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान और गतिशील मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हाल के वर्षों में उन्होंने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। विकास और लोक कल्याण की दृष्टि से वे लगातार परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु प्रदान करें।'

मायावती ने दी शुभकामना

विपक्षी नेता मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं दीर्घायु जीवन होने की भी शुभकामनायें।'

CM Yogi Adityanath का कहां हुआ जन्म?

बता दें कि CM Yogi Adityanath का आज 53वां जन्मदिवस है। उनका जन्म उत्तराखंड के पौड़ी जिले में 5 जून 1972 को हुआ था। वह न केवल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, बल्कि एक लोकप्रिय संत-राजनेता के रूप में भी पहचान रखते हैं।