Lucknow Desk: एक बार फिर राम नगरी Ayodhya सज धज कर तैयार है। सरयू से लेकर राम मंदिर तक उत्सव का माहौल है। सीएम योगी आदित्यगनाथ ने वैदिक मंत्रों के बीच मुख्य मंदिर के प्रथम तल पर पट्टी से ढकी राम दरबार की मूर्तियों का अनावरण किया है। दरअसल, प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य अनुष्ठान के बीच परिसर आज सुबह से ही वैदिक मंत्रों से गूंज रहा है। परिसर में 8 देवालयों में प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान सुबह 6.30 बजे से ही शुरू हो गया, क्योंकि दोपहर 11.25 बजे से 11.40 बजे के बीच प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त था।
बता दें, Ayodhya के राम मंदिर परिसर में 8 मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य कार्यक्रम में देवताओं का पूजन, प्राण प्रतिष्ठाु का विशिष्ट पूजन , भोग-आरती आदि के कार्यक्रम संपन्न करवाया गया है। मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र राम दरबार मंदिर के मुख्य यजमान रहे, जिन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के बाद राजा राम के दरबार के दर्शन किए। श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व हनुमान जी के विग्रह राम दरबार में स्थापित हैं। इसके अलावा परकोटा के 6 देवी देवताओं के मंदिरों में भी प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न हुए।
जगमगा उठा राम मंदिर
इस समय राम मंदिर बिजली की खूबसूरत सजावट से जगमगा उठा है। रात को इसका नजारा देखने खूबसूरत लग रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान से एक दिन पहले मुख्य मंदिर के प्रथम तल और परकोटा के 6 देवी देवताओं और शेषावतार मंदिरों के भीतरी हिस्सेम को फूलों से सजाया गया है।
मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी पहुंचे Ayodhya मंदिर
प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य कार्यक्रम के पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य Ayodhya पहुंच गए हैं। जो स्वास्थ्य कारणों से नहीं पहुंच सके, वे वर्चुअल जोड़े गए हैं। बता दें, मंदिर ट्रस्ट की बैठक दो दिनों तक होने वाला है। मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र भी Ayodhya पहुंचे।