Lucknow Desk: तृणमूल कांग्रेस की सीनियर नेता और कृष्णानगर से दो बार की लोकसभा सांसद Mahua Moitra एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, इस बार Mahua Moitra की सुर्खियों में होने की वजह कुछ और ही है। Mahua Moitra जर्मनी में एक निजी समारोह में शादी रचा ली है। जिसकी चर्चा सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में होने लगी है। बता दें, Mahua Moitra ने बीजू जनता दल के नेता और पूर्व लोकसभा सांसद पिनाकी मिश्रा से शादी की है।
बता दें, Mahua Moitra की उम्र 50 साल है। Mahua Moitra का जन्म 12 अक्टूबर 1974 को द्विपेंद्र लाल मोइत्रा के घर हुआ था। Mahua Moitra एक बंगाली हिंदू ब्राह्मण परिवार से हैं और उनकी एक बहन भी है। वहीं अगर बात करें Mahua Moitra के पति की तो पिनाकी मिश्रा अभी 65 साल के हैं। पिनाकी का जन्म 23 अक्टूबर 1959 को हुआ था। इसके हिसाब से दोनों में 15 साल का एजगैप है।
Mahua Moitra के पास कितनी संपत्ति?
तृणमूल कांग्रेस की नेता Mahua Moitra का नाम भारतीय राजनीति की उन गिनी-चुनी महिलाओं में शुमार है जो अपने बेबाक अंदाज़ और आक्रामक तेवरों के लिए जानी जाती हैं। अगर उनकी संपत्ति की बात करें तो उनकी नेट वर्थ 3,50,67,166 रुपये है। उनके बैंक खातों में 1,89,44,335 रुपये से अधिक जमा है। उन्होंने शेयर, डिबेंचर और बॉन्ड में 14 लाख रुपये से अधिक का निवेश किया है। महुआ के पास एक करोड़ 37 लाख रुपये के गहने हैं।
कितने अमीर है पिनाकी मिश्रा?
बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा कई वर्षों तक पुरी से लोकसभा सांसद रहे। वह न सिर्फ एक अनुभवी राजनेता हैं बल्कि देश के सबसे अमीर सांसदों में से एक हैं। अगर उनकी संपत्ति की बात की जाएं तो उनकी कुल संपत्ति 117 करोड़ रुपये से अधिक की है। उनके पास तीन कारें भी है। उनके पास मौजूद कारों में 2 मर्सिडीज और एक हुंडई क्रेटा है। पिनाकी के पास कुल 27 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है।
वहीं अगर बात करें उनकी शादी को लेकर तो पिनाकी ने पहली शादी संगीता मिश्रा से की थी। इस शादी से पिनाकी को एक बेटा और एक बेटी है। वहीं, अब उन्होंने Mahua Moitra से दूसरी शादी की है।