Tv 24 Network: Best News Channel in India
Eid ul-Adha 2025: आज देश भर में बकरीद की धूम, PM Modi और राष्ट्रपति ने दी बधाई
Friday, 06 Jun 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Eid ul-Adha 2025: देशभर में आज, 7 जून को ईद उल-अजहा यानी बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है। सुबह से ही जामा मस्जिद से लेकर शाही मस्जिद तक भारी भीड़ नजर आया। यह त्योहार त्याग और इंसानियत का प्रतीक है। इसे 'Festival of Sacrifice' यानी 'कुर्बानी का त्योहार' भी कहा जाता है। बता दें, ईद अल-अधा, ज़ुलहिज्जा के 10वें दिन और इस्लामी कैलेंडर के 12वें महीने में मनाया जाता है। इस मौके पर ईदगाह या मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है।

PM Modi ने दी बधाई

इसी क्रम में PM Modi  ने शनिवार को ईद-उल-अजहा के अवसर पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ईद उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं। यह अवसर सद्भाव को प्रेरित करे और हमारे समाज में शांति के ताने-बाने को मजबूत करे। सभी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा, 'ईद-उज-जुहा के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। यह त्योहार बलिदान, आस्था तथा अनेक उदात्त आदर्शों के महत्व को समझाता है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम सब मिलकर समाज और देश के लिए समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लें।'