Lucknow Desk: 12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद हादसे का शिकार हो गई। प्लेन में 242 लोग सवार थे। इस हादसे में विमान में बैठे 242 लोगों में 241 की जान चली गई। वहीं, दुर्घटनास्थल पर मौजूद 24 और लोगों की भी मौत हो गई। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी की भी मौत हो गई।
वहीं इस हादसे के बाद शिवसेना यूबीटी सांसद Sanjay Raut ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सरकार से पूछा, कि इस हादसे के लिए कोई जिम्मेदार है या नहीं? या फिर वे बस यह कहकर चुप रहेंगे कि यह एक हादसा है?
Sanjay Raut ने अमित शाह पर साधा निशाना
इस हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि 'यह एक दुर्घटना है, और दुर्घटनाओं को कोई नहीं रोक सकता। जिस पर Sanjay Raut ने सवाल उठाते हुए कहा, अमित शाह वहां गए। उन्होंने कहा कि यह एक हादसा है। कहते है हम इसे टाल नहीं सकते। अगर वह इसे टाल नहीं सकते तो फिर सरकार में क्यों हैं? अगर उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है तो फिर सरकार में किस लिए बैठी है? 300 लोग मर गए। 300 लोगों की जान चली गई। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
वहीं Sanjay Raut ने सरकार पर हमला करते हुए आगे कहा, पहलगाम में हमला होता है। रेलवे में दुर्घटनाएं होती हैं। मणिपुर जल रहा है। इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं ली जा रही है। यह बहुत दुखद दुर्घटना है। ये बहुत दुखद है कि ये दुर्घटना उस विमान में होती है जिसे सबसे सुरक्षित माना जाता है।
हादसे में 241 लोगों की मौत
बता दें, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 फ्लाइट दोपहर 01:38 बजे अहमदाबाद से रवाना हुई थी, जिसमें कुल 242 लोग सवार थे। जिसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक। उड़ान के कुछ ही क्षणों बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह भारतीय विमानन इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक बन गई।
यह भी पढ़ें:- Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद के चौराहों पर लगे भावुक पोस्टर !