Tv 24 Network: Best News Channel in India
बिहार चुनाव से पहले CM Nitish Kumar करेंगे चुनावी रथ से भ्रमण, जानें क्या है इसका उद्देश्य?
Saturday, 14 Jun 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: बिहार विधानसभा चुनाव की तारिख जल्द घोषित होने वाली है। इस चुनावी साल में CM Nitish Kumar चुनाव प्रचार को और प्रभावी बनाने के लिए एक खास कदम उठा रहे हैं। दरअसल, CM Nitish Kumar ने विशेष रूप से एक भव्य चुनावी रथ तैयार किया गया है, जिसे हरियाणा से लाकर बिहार में लाया गया है। इस रथ का नाम निश्चय रथरखा गया है।

इस रथ यात्रा का उद्देश्य विकास योजनाओं और उनकी उपलब्धियों को प्रदर्शित करता है। रथ पर मुख्यमंत्री का फोटो भी लगाया गया है और इसके माध्यम से जनता के बीच उनकी उपलब्धियों को व्यापक रूप से प्रचारित किया जाएगा।

बिहार के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण

इस रथ में CM Nitish Kumar  बैठकर बिहार के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण करेंगे। वहां के लोगों से मिलेंगे और आगामी चुनावी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। बता दें, CM Nitish Kumar  ने निश्चय रथका नाम इसलिए चुना गया है क्योंकि मुख्यमंत्री ने इस बार एनडीए के लिए 225 सीटें जीतने का बड़ा लक्ष्य रखा है। रथ के माध्यम से अपने चुनावी अभियान को नई ऊर्जा देंगे। इसके अलावा जनता के बीच अपने संदेश को पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

CM Nitish Kumar  का निश्चय रथअभियान उनके चुनावी संकल्प और बिहार में विकास की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

लालू यादव की रथ के तर्ज पर निश्चय रथ यात्रा

दरअसल, CM Nitish Kumar  का यह कदम राजनीतिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह रणनीति सबसे पहले लालू प्रसाद यादव के चुनावी प्रचार में देखी गई थी। लालू यादव ने भी अपने लिए विशेष चुनावी रथ का इस्तेमाल किया था, जिससे वे लोगों के बीच सीधे संवाद स्थापित करने गांव का भ्रमण किए।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इसी राह पर चलकर चुनावी साल में अपनी लोकप्रियता और वोट बैंक को मजबूत कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें:- Kedarnath के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, एक बच्चा समेत 7 की मौत