नई दिल्ली: दिल्ली में कत्ल का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गीता कॉलोनी में फ्लोईओवर के पास एक महिला का शव कई टुकड़ों में मिला है। जिसके कारण क्षेत्र में हड़कप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरु की। लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई है।
दरअसल, बुधवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस को शव के टुकड़े मिलने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंच कर पड़ताल शुरु की। आसपास के क्षेत्रों में लापता महिलाओं को लेकर पता लगाया जा रहा हा। इसके साथ ही आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल भी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना रात की बताई जा रही है। रात में किसी ने शव को टुकड़ों में कर के शव जगह-जगह फेंक दिया है।
बता दे कि पिछले दिनों भी सफदरगंज में सड़ा-गला एक शव मिला था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्ट के भेज दिया था। लेकिन अभी तक उस शव की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस 174 CRPC के तहत मामला दर्ज कर शव की पहचान की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि शव 15 दिन पुराना था, जिस पर नमक डाला गया था, जिससे उसकी पहचान भी नहीं हो पाए।
गौरतलब है कि पिछले साल दिल्ली के वसंत इलाके में श्रद्धा नाम की युवती के भी ऐसा ही मामला सामने आया था। उसके बॉयफ्रेंड आफताब पूनावाला ने गला घोंटकर मार डाला था। फिर उसके शव को ठीकाने लगाने के लिए उसने शव को 35 टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिया था। जानकारी मिलने पर दिल्ली पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था।