Tv 24 Network: Best News Channel in India
भारत के कई राज्यों में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली, UP समेत कई राज्यों में होगी भारी बारिश
Tuesday, 17 Jun 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: देश के कई राज्यों में मानसून की सक्रियता ने मौसम बदल दिया है। बीते मंगलवार को राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा सहित कई राज्यों में भारी बारिश हुई। इस अलावा भारी बारिश के कारण झारखंड में सात लोगों की जान चली गई। प्री-मॉनसून की बारिश ने राजधानी को भी भिगो दिया, जिससे तेज हवाओं के साथ तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आई। दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

दिल्ली में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश के जारी रहने की संभावना जताई है। वहीं कई राज्यों में चेतावनी जारी की है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है कि उत्तर-पूर्व भारत में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अगले एक सप्ताह तक इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना है, जिसमें अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी देखी जा सकती है।

दिल्ली में आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज बुधवार को आसमान में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। शाम या रात के समय गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, और तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

यूपी में बुधवार से मानसून का हो सकती है शुरुआत

यूपी में बुधवार से मानसून की शुरुआत हो सकती है। इस सप्ताह में अच्छी बारिश की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। बरेली जंक्शन और बरेली सिटी स्टेशन के बीच ट्रैक पर पानी भरने के कारण टनकपुर कासगंज रूट की दो ट्रेनों का संचालन एक घंटे के लिए बाधित रहा, जिससे आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुईं। हालांकि बारिश से तापमान में कमी आई है, लेकिन वज्रपात की घटनाओं ने 10 लोगों की जान ले ली है।

मंगलवार को बिहार में पहुंचा मानसून

बिहार में मानसून मंगलवार को दो दिन की देरी से पहुंचा है, जिसके परिणामस्वरूप भागलपुर, रोहतास, औरंगाबाद, छपरा, अरवल और गया में अच्छी बारिश हुई, हालांकि इनमें से केवल भागलपुर में ही मानसूनी बारिश दर्ज की गई है।