ग्लैन मैक्सवेल को हर साल टीमें आईपीएल में एक अच्छी रकम देकर अपनी टीम में शामिल करती हैं। पर अगर 2014 में उनके द्वारा पंजाब के लिए खेले गए साल और 2021 में आरसीबी के लिए किए गए प्रदर्शन को हटा दें तो ऐसा लगेगा कि उन्हें दिए गए सभी पैसे बर्बाद हैं। क्योंकि इन दोनों ही सीजन में उन्होंने कुल 1000 रनों ज्यादा उन्होंने बना दिए थे। पर बावजूद इसके उनके टोटल रन महज 2819 ही हैं। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण हाल ही में खत्म हुआ पिछला आईपीएल ही है। जहां पर 2025 के सीजन में मैक्सवल 7 मैचों में महज 48 बना पाए थे। जिसमें उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 97.96 का रहा था। पर अब आईपीएल खत्म होते ही मैक्सवेल फिर से अपने रौद्र रूप में लौट आए हैं। जी हां अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट ( MLC ) में मैक्सवेल ने महज 49 गेंदो में ताबड़तोड़ 106 जड़ दिए।
मैक्सवैल का तूफान
तो दरअसल लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स बनाम वॉशिंगटन फ्रीडम के बीच मुकबाले में वॉशिंगटन फ्रीडम की आधी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 रन के अंदर पवेलियन लौट चुकी थी। ऐसे में टीम को उसके लक्ष्य तक पहुंचाने की कमान संभाली खुद कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने पहले तो वो धीमे खेल रहे थे। लेकिन जब लगा कि उससे काम नहीं चलने वाला तो उन्होंने अटैक तेज कर दिया और फिर देखते ही देखते कब अपने शतक तक पहुंच गए, पता ही नहीं चल। ग्लेन मैक्सवेल ने 49 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 106 रन बनाए, जिसमें 13 छक्के शामिल रहे।
वॉशिंगटन फ्रीडम ने बनाया रिकॉर्ड
लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स और वॉशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले मैच में कुल 303 रन बन। इन दोनों टीमों के बीच हुए मैच में अब तक इससे ज्यादा रन नहीं बने. इसमें 208 रन वॉशिंगटन फ्रीडम की ओर से बने, जो मैक्सवेल के शतक की बदौलत संभव हुआ। वहीं सिर्फ 95 रन लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स ने बनाए, जिसके चलते उन्हें 113 रन से हार का सामना करना पड़ा। ये रनों के लिहाज से वॉशिंगटन फ्रीडम की MLC में अब तक की सबसे बड़ी जीत रही।