Lucknow Desk: Raja Raghuvanshi हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है। अब इस मामले में एक रहस्यमयी लड़की 'अलका' की एंट्री हुई है। इस लड़की के आने से जांच और उलझ गई है। अलका को मुख्य आरोपी Sonam Raghuvanshi की करीबी दोस्त बताया जा रहा है। वहीं राजा के परिवार ने अलका पर शक जताया है और उसका नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। परिवार का कहना है कि अलका हत्याकांड की साजिश में शामिल हो सकती है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
कौन है अलका है?
बता दें, Raja Raghuvanshi हत्याकांड में एक नया ट्विस्ट सामने आया है। अब इस केस में अलका नाम की एक लड़की सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, अलका, मुख्य आरोपी Sonam Raghuvanshi की खास दोस्त बताई जा रही है। राजा के परिवार को अलका पर शक है। परिवार का मानना है कि अलका इस मर्डर की प्लानिंग में शामिल हो सकती है।
Raja Raghuvanshi के भाई का बड़ा आरोप
अलका को लेकर राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि अलका, सोनम की बहुत करीबी दोस्त है। हमें शक है कि वो इस हत्याकांड की साजिश में है। पुलिस को उसकी अच्छे तरिके से जांच करे।
सोनम का नार्को टेस्ट कराया जाए
वहीं राजा के परिवार कहना है कि सोनम का नार्को टेस्ट कराया जाए। बता दें, नार्को टेस्ट एक तरह का टेस्ट होता है, जिसमें इंसान को सच बोलने वाली दवा दी जाती है। इससे हत्या की पूरी सच्चाई सामने आ सकती है। वहीं राजा के बड़े भाई विपिन ने कहा कि सोनम के साथ अलका का व्यवहार भी संदिग्ध लग रहा था। मतलब, उन्हें अलका का बर्ताव भी ठीक नहीं लग रहा था।
पुलिस की जांच में अलका का जिक्र नहीं
फिलहाल, मेघालय पुलिस ने अभी तक अलका के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि वो अभी इस मामले की जांच कर रहे हैं।
अलका की एंट्री ने सबको चौंकाया
बता दें, अब इस मामले में अलका के आने से ये केस और भी उलझ गया है। अब देखना ये है कि जांच में अलका का क्या रोल सामने आता है। क्या वो सिर्फ सोनम की दोस्त है या फिर इस मर्डर की प्लानिंग में उसका भी कोई हाथ है?
हनीमून के बहाने पति की हत्या
इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई हुई थी। शादी के बाद 20 मई को दोनों हनीमून पर मेघालय गए हुए थे। इस दौरान सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा की हत्या प्रेमी राज कुशवाहा से करा दी। जिसके बाद पुलिस जांच में राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल सोनम, उसके बॉयफ्रेंड राज कुशवाह और तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं। फिलहाल अभी जांच जारी है।
यह भी पढ़ें:- लेस्बियन है सोनम रघुवंशी, पड़ित ने किया बड़ा खुलासा !