Tv 24 Network: Best News Channel in India
राहुल गांधी को भगवान और अदालत से इंसाफ मिलेगा : सुखजिंदर सिंह रंधावा
Tuesday, 11 Jul 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Satyagraha: हाईकोर्ट से राहुल गाँधी को राहत नहीं मिलने के बाद देशभर में सियासत गर्मा गई है। आज कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में मौन सत्याग्रह कर रहे हैं। जयपुर में भी शहीद स्मारक पर मौन सत्याग्रह का आयोजन किया गया। इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। 

रंधावा ने कहा- हमेशा ही इंसाफ की गुहार लगती है। पहले हम भगवान से मांगते हैं, दूसरी बार हम अदालत से इंसाफ मांगते हैं। राहुल गांधी को भगवान से और अदालत से जरूर इंसाफ मिलेगा। अवमानना के मामले में पहली बार किसी को इतनी बड़ी सजा दी गई है। पंजाब में तो हमारे बहुत चलता रहता है। केजरीवाल ने क्या-क्या नहीं बोल दिया। जिस तरह की सजा राहुल गांधी को दी गई है, वह न किसी को मिली और न मिलेगी। प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा- राहुल गांधी को भगवान और अदालत से इंसाफ मिलेगा।

वहीं प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि इन्होंने अति कर दी है। देश की जनता अति को बर्दाश्त नहीं करेगी। डोटासरा ने आगे कहा कि देश की छवि को तो पीएम मोदी ने खराब किया। उन्होंने अमेरिका में जाकर एक कार्यकर्ता की तरह अबकी बार ट्रंप सरकार का नारा दिया। देश में क्या चल रहा है। सबको पता है। राहुल गांधी के बोलने से छवि खराब कैसे हुई। वहीं उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल और कर्नाटक में जनता की अदालत में हमें न्याय मिला। हमें सुप्रीम कोर्ट से भी न्याय मिलेगा। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की जनता बीजेपी को हराकर सबक सीखाएगी।