Tv 24 Network: Best News Channel in India
Lucknow की सिमरन राजपूत को सौतेले पिता ने क्यों मारा ?, जानिए क्या है सच्चाई?
Monday, 23 Jun 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: लखनऊ से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सौतेले पिता ने बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी। बेटी के शरीर पर ताबड़तोड़ वार किया। बेटी की चीख सुनकर बचाने के लिए मां दौड़ी तो मां पर भी हमला कर दिया। फिलहाल वारदात को अंजाम देकर भाग रहे पिता को पड़ोसियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पूरा मामला लखनऊ के महानगर स्थित विज्ञानपुरी कॉलोनी का है जहां सोमवार की देर शाम सौतेले पिता ने बेटी का गला चाकू से रेत कर मौत के घाट उतार दिया। सिमरन एमिटी यूनिवर्सिटी से बीसीए की छात्रा थी। पढ़ने में खूब तेज थी। हजारों सपने उसने देख रखे थे। मगर उसे क्या पता था कि उसके सौतेले पिता ही उसे दर्दनाक मौत दे देंगे। उसकी मां की दूसरी शादी ही उसकी मौत की वजह बन जाएगी।

मां की दूसरी शादी से परेशान थी सिमरन

सिमरन की मां रेखा राजपूत के पहले पति डॉ जागेश कुमार की साल 2014 में मौत हो गई थी। इसके बाद साल 2024 में रेखा ने मध्य प्रदेश के रीवा निवासी विकास चंद्र पाण्डेय से दूसरी शादी कर ली। विकास भी विज्ञानपुरी स्थित रेखा के ही घर में रहने लगा।

बता दें, सिमरन अपनी मां की दूसरी शादी का विरोध करती थी। वो शादी से नाराज भी चल रही थी। यह बात विकास यानी सौतेले पिता को पसंद नहीं थी। वह बेटी पर शक किया करता था। शाम करीब 7:30 बजे सिमरन मोबाइल देख रही थी। तभी विकास आ गया। सौतेली बेटी पर किसी युवक से बात करने का आरोप लगाते हुए फटकार लगाई। सिमरन ने गुस्से में मोबाइल फेंक दिया। इसके बाद विकास ने चाकू से उस पर ताबड़तोड़ कई वार किए। हाथ और पैर में चाकू लगने पर सिमरन घायल हो गई।

सिमरन के भाई ने क्या बताया?

सिमरन के चचेरे भाई संदीप राजपूत ने बताया कि सिमरन के पिता जागेश राजपूत का निधन 2014 में हो गया था। इसके बाद रेखा राजपूत ने विकास पांडेय से दूसरी शादी की थी। विकास लगभग एक साल से उसी घर में रह रहा था। संदीप ने यह भी कहा कि सिमरन अपनी मां की दूसरी शादी से खुश नहीं थी और अक्सर विकास से उसका झगड़ा होता रहता था।