Tv 24 Network: Best News Channel in India
50 साल पहले आज के दिन ही देश में लगा था आपातकाल, जानें क्या बोले PM Modi ?
Tuesday, 24 Jun 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: देश में आपातकाल लगे आज पूरे 50 साल हो गए हैं। जब 1975 में कांग्रेस की सरकार थी, तब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं। उस समय देश में ऐसा तूफान उठा, जिससे हर एक भारतीय को जूझना पड़ा था। आपातकाल का वो काला अध्याय आज ही लोगों के जहन में बुरे सपने की तरह जिंदा है। इतिहास भी उस काले अध्याय को अपने पन्ने से कभी मिटा नहीं सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा ने आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर उसके दंश को याद करते हुए एक्स पर पोस्ट के जरिए अपना दर्द बयां किया है।

पीएम मोदी ने किया पोस्ट

देश में आपातकाल लगे पूरे 50 साल हो गए। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आज भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक, आपातकाल लागू होने के 50 साल पूरे हो गए हैं। भारतीय इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दिन, भारतीय संविधान में निहित मूल्यों को दरकिनार कर मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया था। इतना ही नहीं प्रेस की स्वतंत्रता को भी खत्म कर दिया गया और कई राजनीतिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और आम नागरिकों को जेल में डाल दिया गया था। ऐसा लगता है जैसे उस समय सत्ता में बैठी कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र को बंधक बना लिया था।

पीएम मोदी ने आगे लिखा, जब आपातकाल लगा था, उस समय वह आरएसएस के युवा प्रचारक थे. इमरजेंसी विरोधी आंदोलन उनके लिए सीखने का एक अनुभव था। इसने हमारे लोकतांत्रिक ढांचे को बचाए रखने की अहमियत को फिर से पुष्ट किया। साथ ही उनको राजनीतिक स्पेक्ट्रम के सभी लोगों से बहुत कुछ सीखने को मिला।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया पोस्ट

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 25 जून 1975 की आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आंतरिक अशांति' का बहाना बनाकर भारत पर आपातकाल थोप कर देश के संविधान की हत्या कर दी थी। 50 साल बाद भी कांग्रेस उसी मानसिकता के साथ चल रही है, उसकी नीयत आज भी वैसी ही तानाशाही वाली है।