Tv 24 Network: Best News Channel in India
दिल्ली में भारी बारिश से आफत, सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचा पानी
Wednesday, 12 Jul 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव है जिससे वहां के लोग परेशान है। अब यमुना नदी का जलस्तर बढंने से बाढ़ जैसा हालात बन गया है। बता दे कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर 208.05 मीटर को पार कर दिया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुमान 207.99 मीटर को पार कर गया है। दिल्ली सरकार के अनुसार, पुराने रेलवे पुल पर बढोतरी दर्ज की गई है। वहीं सिविल लाइंस इलाकें में रिंग रोड पर पानी भर गया है। जिसके वजह से मजनू का टिला को कश्मीरी गेट आईएसबीटी से जोड़ने वाला हिस्सा बंद किया है। बाढ़ से प्रभावित इलाका सीएम केजरीवाल के आवास से और दिल्ली विधानसभा से महज 500 मीटर की दूरी पर है।

बता दे कि 1978 यहां पहली बार बाढ़ आई थी। दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर 207 मीटर से ऊपर पहुंच गया,जिसके कारण पूर्वी दिल्ली के निचले इलाके में पानी भरना शुरु हो गया है। यमुना का जल स्तर बढ़ने के कारण सीएम केजरीवाल ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालने व राहत केंद्रों में हर संभव सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए है। दिल्ली के राज्यपाल वीके सक्सेना ने भी राहत और बचाव के लिए हाई लेवल मीटिंग बुलाई है।

सीएम केजरीवाल ने किया ट्वीट 

बाढ़ हालात को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज सुबह ट्वीट किया, ‘यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46m पर पहुँच गया है। बढ़ते हुए जल स्तर के कारण, यमुना के आस पास की सड़कों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर ना जायें। जिन आबादी वाले इलाक़ों में पानी भरा है, वहाँ से लोगों को evacuate कर रहे हैं। वहाँ रहने वालों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें। लोगों की जान बचाना सबसे ज़रूरी है। सभी दिल्ली वालों से अपील है कि इस आपातकाल स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें।