Tv 24 Network: Best News Channel in India
Sawan 2025: सावन माह में लगाएं पांच पौधे, घर में रहेगी शांति और समृद्धि
Thursday, 10 Jul 2025 00:00 am
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: कल से सावन का महीना शुरु हो रहा है। इस साल सावन 11 जुलाई 2025 से 9 अगस्त 2025 तक रहेगा। यह महीना भगवान शिव को सबसे प्रिय है। इस दौरान भक्त आराधना, व्रत, उपवास और आध्यात्मिक साधना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। भारत में सावन के दौरान भक्त श्रद्धा, भक्ति और प्रकृति से जुड़ते हैं।

बता दें, सावन के पवित्र महीने में भक्त उपवास रखते हैं। शिवलिंग पर जल चढ़ाकर प्रभु को प्रसन्न करते हैं। भक्त सावन के महीने में पौधों को घर में लगाकर ईश्वर की कृपा पा सकते हैं।

वास्तु के अनुसार, सावन के महिने में कुछ पौधों को घर में लगाना बहुत शुभ माना गया है। यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इसके अलावा इन पौधों से घर में सुख-समृद्धि आती है। तो आइए जानते हैं सावन माह में कौन-कौन से पौधे लगाकर घर की दिक्कतें दूर कर सकते है?

बेल का पेड़ (बेल पत्र)

भगवान शिव को बेल वृक्ष बहुत प्रिय है। इसकी त्रिपत्री पत्तियां शिवलिंग पर भी चढ़ाई जाती हैं। जिससे भगवान शिव प्रसन्न होते है। सावन के महीने में घर में बेल का पौधा लगाने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

तुलसी का पौधा

सावन माह में घर में तुलसी लगाना भी शुभ माना जाता है। बता दें, कभी भी तुलसी को सीधे शिव को अर्पित नहीं किया जाता है। तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है।

शमी का पौधा

शमी वृक्ष को शिव और शनि दोनों का प्रिय माना गया है। सावन माह में शमी का पौधा लगाना शनि दोष से मुक्ति दिलाता है और घर में शांति का प्रतीक होता है।

आक का पौधा (मदार)

आक का सफेद फूलों भगवान शिव पर चढ़ाया जाता है। यह पौधा भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। सावन में इसे घर में लगाने और इसकी पत्तियां शिवलिंग पर चढ़ाने से इच्छाएं पूरी होती हैं। इसे लगाना शुभ माना जाता है। यह पौधा घर में लगेना से धन और सफलता की प्राप्ति होती है।

धतूरा का पौधा

भगवान शिव को धतुरा चढ़ाया जाता है। धतूरा, कांटेदार फल वाला पौधा, शिव के पूजन में प्रमुख स्थान रखता है। सावन में धतूरा चढ़ाने से शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर में विजय, धन की वृद्धि और ईश्वरीय सुरक्षा का अनुभव होता है।