Tv 24 Network: Best News Channel in India
Sunny Deol ने पूरा किया Border 2 का शूट, बोले- मिशन पूरा हुआ
Friday, 11 Jul 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने अपनी अगली वॉर-ड्रामा फिल्म Border 2 की शूटिंग पूरी कर ली है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की है। सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटो शेयर कर बताया है कि Border 2 की शूटिंग खत्म कर ली है।

बता दें,  'गदर' एक्टर ने सेना की वर्दी में एक तस्वीर शेयर की। जिसमें कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मिशन पूरा हुआ! फौजी,साइन ऑफ! Border 2 से मेरी शूटिंग पूरी हो चुकी है। जय हिंद।'

शेयर की हुई तस्वीर के बैकग्राउंड में पहली Border फिल्म के मशहूर गाने 'संदेशे आते हैं' को भी एड किया। गाना शुरू होने से पहले सनी की आवाज में संदेश है, बता दें, सनी देओल ने 27 साल पहले एक फौजी से वादा किया था कि वह लौटेगा। आज, उस वादे को पूरा करते हुए, मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी वापस आए हैं। भारत की पवित्र मिट्टी को सलाम करने।

बस एक फौजी और उसके भाई हैं: अहान शेट्टी

इस फिल्म में वरुण धवन और अहान शेट्टी भी अहम रोल में नजर आएंगे हैं। दोनों ने हाल ही में पुणे में अपनी शूटिंग पूरी की है। अहान ने भी इंस्टाग्राम पर को-एक्टर्स वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और निर्देशक अनुराग सिंह के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। उन्होंने लिखा, और क्या है ये बॉर्डर...? बस एक फौजी और उसके भाई हैं। पुणे में शूटिंग पूरी, अब अगले पड़ाव की ओर।

23 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी Border 2

बता दें कि फिल्म Border 2 अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित अपकमिंग वॉर ड्रामा से भरपूर है। इसमें सनी देओल भी हैं। इस पूरी कहानी की जिम्मेदारी भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता के कंधों पर है। इसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा जे.पी. दत्ता की जे.पी. फिल्म्स के सहयोग से प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।