Tv 24 Network: Best News Channel in India
Vastu Tips : ये सब ना करें, जिदंगी होगी बर्बाद !
Tuesday, 15 Jul 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : आज कल हम लोग कुछ ऐसा करने लगते हैं जो हमारे जीवन के लिए सही नही होता हैं। लेकिन हम लोग बिना सोचे समझे करते जाते हैं। लेकिन जब आगे चीजें दिक्कत करती हैं। तब समझ आता हैं। हमें ये सब नहीं करना चाहिए था। जैसे- वास्तु में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि कौन सी चीजें दूसरों से लेकर इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। इन चीजों को दूसरों से लेकर इस्तेमाल करने से जीवन के कई क्षेत्रों में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

अंगूठी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, आज कल आपने देखा होगा कि सभी लोग एक दूसरे की अंगूठी पहन लेते हैं। जो नहीं पहना चाहिए। गलती से भी कभी किसी की इस्तेमाल की हुई अंगूठी मांगकर आपको नहीं पहननी चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है। आपकी जमा पूंजी भी इसके कारण समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही जिस व्यक्ति से लेकर आप अंगूठी पहनते हैं उसकी ऊर्जा से आपके शरीर पर भी बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं और आने वाला समय बिल्कुल खराब हो जाता हैं। अच्छी चीजें बुरी हो जाती हैं। इसलिए आजकल सोच समझ के सब करना चाहिए।

पेन
आज कल आपने देखा होगा कि सभी लोग एक दूसरे का पेन यूज कर लेते हैं। क्योंकि उन्हे पता ही नही होता हैं। लेकिन हमारी छोटी - छोटी गलतियां बहुत बड़ी हो जाती हैं।  गलती से भी किसी की कलम या पेन आपको इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से माता सरस्वती तो नाराज होती ही हैं साथ ही वास्तु में भी इसे अच्छा नहीं माना जाता। खासकर जरूरी दस्तावेजों को साइन करते समय, परीक्षा देते समय और किसी कलात्मक रचना को लिखते समय तो गलती से भी दूसरे की कलम का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने पर आपका काम बनने की जगह बिगड़ सकता है। 

रुमाल
किसी का इस्तेमाल किया हुआ रुमाल भी आपको कभी यूज नहीं करना चाहिए। ऐसा करना वास्तु के अनुसार तो गलत है ही साथ ही इसके कारण स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ सकते हैं। वास्तु के अनुसार दूसरे का रुमाल इस्तेमाल करने से आपके रिश्तों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। खासकर आपके वैवाहिक और प्रेम जीवन में इसके कारण उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, यहां तक कि रिश्ता खराब भी हो सकता है।