Lucknow Desk: बॉलीवुड एक्ट्रेस Kiara Advani और Sidharth Malhotra पेरेंट्स बने हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को फैमिली के साथ हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, Kiara Advani ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। हालांकि कपल ने अभी तक ऑफिशियल पोस्ट शेयर नहीं किया है। फिलहाल, फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। वह कपल को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। बच्ची और मां दोनों ही स्वस्थ हैं? फैंस जोड़े को नन्ही परी आने की बधाई दे रहे हैं।
बता दें, Kiara Advani और Sidharth Malhotra का यह पहला बच्चा है। वहीं मेट गाला हो या सोशल मीडिया पर तस्वीरें वॉर 2 एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को एन्जॉय करती हुईं अक्सर नजर आई थीं। गौरतलब है कि Kiara Advani ने करीब तीन साल तक सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट करने के बाद साल 2023 में राजस्थान में धूमधाम से शादी की थी। कियारा ने 28 फरवरी को अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी।
उन्होंने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें Kiara-Siddharth अपने हाथ में वाइट कलर के बेबी के मौजे पकड़े हुए थे। वहीं उन्होंने कैप्शन में बेबी इमोजी के साथ लिखा, ''हमारे जीवन का सबसे बड़ा उपहार... जल्द आ रहा है।'' इसके साथ उन्होंने इविल आई, हार्ट और हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की।
Kiara Advani के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ फिल्म सेलेब्स ने भी जमकर बधाई दी थी। वहीं करीना कपूर ने लिखा- 'जिंदगी का सबसे बेहतरीन पल आने वाला है। भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें।