Tv 24 Network Best News Channel in India
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार करेंगी विधानसभा सदस्यों को सम्बोधित , तीन दिन तक रहेंगी राजस्थान
Wednesday, 12 Jul 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk : तीन दिन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान के दौरे पर रहेंगी। आज शाम जयपुर पहुंचेंगी। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उनकी यह पहली विजिट होगी जब वह तीन दिनों तक जयपुर और खाटू श्यामजी के दौरे पर रहने वाली हैं।  एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राज्यपाल कलराज मिश्र मौजूद रहेंगे। राज्यपाल के अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी,मंत्री शांति धारीवाल,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ मुख्य सचिव ऊषा शर्मा,डीजीपी राजस्थान उमेश मिश्रा प्रोटोकॉल के तहत राज्यपाल को एयरपोर्ट पर रिसीव करेंगे। आज ही शाम वे जयपुर में ही आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के  तत्वावधान में राजस्थान विधानसभा द्वारा आयोजित एक सेमिनार को भी संबोधित करेंगी।


राष्ट्रपति जयपुर एयरपोर्ट से सीधे राजभवन जाएंगी। रात को राष्ट्रपति के लिए विशेष भोजन का इंतजाम किया गया हैं। राष्ट्रपति रात को राजभवन में ही विश्राम करेंगी। शुक्रवार सुबह 10 बजे के बाद राष्ट्रपति का विधानसभा जाने का कार्यक्रम हैं। वहीं राष्ट्रपति मुर्मू अपने राजस्थान दौरे पर सीकर के खाटूश्यामजी जाकर बाबा श्याम के दरबार पर धोक लगाएंगी। राजस्थान विधानसभा में संबोधन के बाद वे दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर जयपुर से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होंगी। खाटूश्यामजी मंदिर में पूजन-दर्शन के बाद उनके शाम 4 बजे वापस जयपुर लौटने का कार्यक्रम है। शनिवार 15 जुलाई को राष्ट्रपति का जयपुर से वापसी का कार्यक्रम है।