Tv 24 Network: Best News Channel in India
दुल्हन के आरमानों पर फिरा पानी, जानिए क्या है पूरा मामला
Wednesday, 12 Jul 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

शादी एक पवित्र बंधन होता है। जिसमें दो लोग के साथ-साथ दो परिवार का मिलन होता है। लेकिन आज के समय शादी को एक मजाक बना कर रख दिया गया है। कभी शादी के समय दुल्हा शादी करने से इंकार कर देता है तो कभी दुल्हन इंकार कर देती है। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं से आया है जहां एक दुल्हन के आरमानों पर दुल्हे ने पानी फेर कर रख दिया। बता दे कि दुल्हन हाथ में मेहंदी लगाए दुल्हा और बारातियों का इंतेजार कर रही थी लेकिन बारात नहीं पहुंची। जब बाद में असलियत का पता चला तो सबके होश उड़ गए।

दरअसल, शादी तय करने के बाद पता चला की लड़का शादीशुदा है। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद दोनों परिवार में सझौता कर छोटे बेटे से शादी तय की गई। लेकिन जिस दिन बारात आनी थी उसी दिन दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर बारात न लाने की बात लड़कों वालों ने की तो दुल्हन सजी रह गई।

कहां का है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेड़ा बुजुर्ग के मजरा फुलवाय का है। गांव निवासी अशरफ अली की बेटी की शादी पड़ोसी गांव निवासी भैंसामई निवासी कयूम से तय की गई थी। जिसके बाद कयूम की प्रेमिका सामने आ गई। और उसने बताया कि उसने कोर्ट मैरिज कर चुका है। जिसके बाद अशरफ ने बेटी की शादी कयूम से करने से मना कर दी। इसके बाद कयूम के परिवार वालों ने छोटे बेटे तारिफ से शादी तय कर दी है। इसके बाद शादी के दिन दहेज की मांग करने लगे और बारात लेकर नहीं आए।