Tv 24 Network: Best News Channel in India
Rajasthan : रात में पति को पिलाई दूध, फिर कर दी कांड !
Wednesday, 23 Jul 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : आजकल क्या - क्या सुनने को मिल जाएं। इसका आप अनुमान ही नहीं लगा सकते हैं। ऐसा एक मामला सुनने में जिसने सबको चौका दिया हैं। बता दे कि राजस्थान के आबूरोड़ के रीको थाना से एक ऐसी ख़बर सामने आई जिसको सुनने के बाद आपके होश उड़ जाएगें। यहां एक लुटेरी दुल्हन का पुलिस ने भंड़ाफोड किया है। पुलिस ने बताया हैं कि ये गैंग सबसे पहले किसी व्यक्ति को अपना शिकार बनाता और अपने ही गैंग की महिला के साथ उसकी शादी करवा देता। पुलिस ने बताया कि मामला बीते 14 अप्रैल का है। सांतपुर के रहने वाले पुष्पकांत उपाध्याय नाम के लड़के व उसके परिवार को शिवगंज शादी करवाने के नाम पर बुलाया गया। जहां बंदना पटेल, अनवर, शांति व अन्य लोग उनसे मिले। इसके बाद उन्होंने ढाई लाख रुपए लेकर एक मंदिर में उत्तर-प्रदेश निवासी वंदना पटेल से पुष्पकांत की साथ शादी करवाई।

कीमती सामान लूट कर फरार 

बता दे किशादी के बाद वंदना पीड़ित पुष्पकांत के घर आ गई। दो दिन तक तो सब ठीक ठाक रहा, लेकिन उसके बाद जो हुआ पीड़ित परिवार के पैरो तले जमीन खिसक गई। किसी को समझ नही आ रहा हैं कि कैसे ये होगया हैं। दरअसल तीसरे दिन 17 अप्रैल की रात वंदना ने खाने और दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर दूल्हा व उसकी मां को दे दिया, जिसके बाद वो दोनों बदहवास हो गए। मौका मिलते ही वंदना पटेल घर के कीमती सामान लूट कर फरार हो गई। इसके पश्च्यात दहवास मां-बेटे का पालनपुर के अस्पताल में इलाज चला। जानकारी के लिए बता दे कि पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच के बाद उत्तर-प्रदेश के रहने वाले अनवर फकीर, शांति देवी सेन और वंदना पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। आशंका है कि ये आरोपी अन्य आपराधिक वारदात में भी शामिल हो सकते है।