Lucknow Desk : सोशल मीडिया वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक और गौरी गोपाल आश्रम के संस्थापक अनिरुद्धाचार्य किसी न किसी चीज को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में वे अपने एक विवादित बयान के कारण चर्चा में आ गए हैं। उन्होनें एक ऐसा बयान दिया जिसके कारण सोशल मीडिया पर हलचल मच गई हैं। बता दे कि अनिरुद्धाचार्य ने लड़कियों की शादी की उम्र और उनके चरित्र को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद महिलाओं में आक्रोश हैं। इसके बाद से उन्हे खूब ट्रोल किया जा रहा हैं। बता दे कि उनपर कारवाई करने की बात की जा रही हैं और माफी की भी मांग हो रही हैं।
क्या था पूरा मामला
अनिरुद्धाचार्य ने अपनी एक कथा के दौरान लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर टिप्पणी की थी। जिसमें उन्होंने कहा कि ’25 साल की उम्र तक लड़कियां पूरी तरह परिपक्व हो जाती हैं, जिसके कारण देर से शादी करने पर प्री-मैरिटल रिलेशनशिप की संभावना बढ़ जाती है।’ इस बयान को कई लोगों ने रूढ़िगत और महिलाओं के प्रति अपमानजनक माना। मथुरा बार एसोसिएशन और महिला अधिवक्ताओं ने इस बयान को न केवल लैंगिक रूप से असंवेदनशील बल्कि सामाजिक रूप से हानिकारक बताया। सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने इसे ‘महिलाओं का अपमान’ और ‘संस्कृति के खिलाफ’ करार दिया, जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करने की मांग उठी।
अनिरुद्धाचार्य ने मागी माफी
अब अनिरुद्धाचार्य की माफी सामने आई है। हालांकि, इस सफाई के बाद भी महिलाओं और सामाजिक संगठनों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है।