Tv 24 Network: Best News Channel in India
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता Shibu Soren का निधन, कई दिनों से चल रहा था इलाज
Sunday, 03 Aug 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री और दिग्गज नेता Shibu Soren का आज निधन हो गया। इस बात की जानकारी Shibu Soren के बेटे और झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने खुद दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। पोस्ट में उन्होंने लिखा, आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं। Shibu Soren की काफी दिनों से तबियत खराब थी, जिसकी वजह से उनका दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा था।

शिबू सोरेन कई दिनों से थे बीमार

मिली जानकारी के अनुसार, Shibu Soren पिछले एक महीने बीमार थे। वह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती थे। Shibu Soren (81) को जून के आखिरी हफ़्ते में किडनी संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगर राजनीति की बात करें, तो शिबू सोरेन का राजनीतिक जीवन कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा है। देश की राजनीति में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। वह एक साधारण परिवार से निकलकर सीएम पद तक पहुंचे। उनका सफर कई संघर्षों से भरा हुआ था।

शिबू सोरेन ने आदिवासी के हकों के लिए लड़ी लड़ाई

Shibu Soren झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक नेताओं में से एक थे। वह झारखंड में गुरुजी' के नाम से जाने जाते थे। वह आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़े। उन्होंने अलग झारखंड राज्य की मुहिम को नेतृत्व दिया। उनकी अगुवाई में ही झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सामाजिक और राजनीतिक चेतना का अभियान चलाया। राज्य में उनकी अलग पहचान है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी Shibu Soren के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक, श्री शिबू सोरेन जी झारखंड के उन क़द्दावर नेताओं में गिने जाते थे जिन्होंने समाज के कमजोर वर्गों विशेषरूप से जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के लिए आजीवन संघर्ष किया। वह हमेशा ज़मीन और जनता से जुड़े रहे. मेरा भी उनसे लंबा परिचय रहा। उनके निधन से मुझे बहुत दुःख हुआ है। उनके परिवार एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनायें। ओम् शांति!