Tv 24 Network: Best News Channel in India
नहीं रहे सत्यपाल मलिक, RML अस्पताल में ली अंतिम सांस
Monday, 04 Aug 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : आज यानी 5 अगस्त को सत्यपाल मलिक ने RML अस्पताल में आखिरी सांस ली हैं। बता दें कि सत्यपाल मलिक लबें समय से बीमार चल रहे थे। सत्यपाल मलिक की उम्र की लगभग 78 साल हो गई थी। जानकारी के लिए बता दे कि पहले वह भाजपा के कद्दावर नेता थे। बाद में उसके आलोचक हो गए थे। सत्यपाल मलिक मई 2025 से दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उनके निधन से देश में शोक की लहर है। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का आज दोपहर 1:10 बजे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और जम्मू-कश्मीर के अंतिम राज्यपाल रहे थे। उनके निधन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर है। कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। मलिक अपने स्पष्ट विचारों और बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते थे।
सत्यपाल मलिक को 2017 में बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया। इसके बाद वे जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल बने, जहां उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने के दौरान अहम भूमिका निभाई। उसके बाद वे गोवा और फिर मेघालय के राज्यपाल भी रहे।