Tv 24 Network: Best News Channel in India
UP News: यूपी विधानसभा में विजन डॉक्यूमेंट-2047 पर चर्चा, मंत्रियों की लगाई गई ड्यूटी
Tuesday, 12 Aug 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: आज यूपी विधानसभा में विजन डॉक्युमेंट-2047 पर चर्चा होगी। यह चर्चा 24 घंटे के लिए सदन की कार्यवाही नॉन स्टॉप चलेगी। विधानसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे शुरू होकर 14 अगस्त को सुबह 11 बजे तक चलेगी।

विधानसभा में विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047 थीम पर चर्चा

आज UP विधानसभआ में विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047 थीम पर चर्चा रखी गई है। इस सत्र के दौरान वर्ष 2047 में यूपी को लेकर सदस्यों के दृष्टिकोण को समझने की कोशिश की जाएगी। साथ ही 2047 तक राज्य में क्या-क्या काम होने चाहिए? 2047 में यूपी की कैसी तस्वीर होगी? दोनों सदनों के सदस्य अपने-अपने विचार रखेंगे। विधानसभा और विधान परिषद में चर्चा में भाग लेने के लिए मंत्रियों के लिए भी स्लॉट अलॉट किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी ने भी की चर्चा के लिए तैयारी

वहीं विधानसभा में 24 घंटे विजन डॉक्यूमेंट पर होने वाली चर्चा के लिए Samajwadi Party ने भी तैयारी की है। साथ ही पार्टी ने अपनी रणनीति भी बनाई है। समाजवादी पार्टी के सदस्यों का कहना है कि वे सदन में मौजूद रहकर बीजेपी के झूठे वादों की पोल खोलेंगे।

28 मंत्रियों की लगाई गई शिफ्ट

यूपी सरकार ने सदन में चर्चा के लिए सभी मंत्रियों को सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा है। जिसके लिए सभी मंत्रियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार शाम 6 बजे से गुरुवार सुबह 11 बजे तक सदन में रहने के लिए 28 मंत्रियों का रोस्टर जारी किया गया है। इस दौरान सबसे ज्यादा 8 मंत्री गुरुवार तड़के तीन बजे से सुबह छह बजे के बीच सदन में उपस्थित हैं। इससे पहले सदन में इन 28 मंत्रियों के अलावा अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे। शाम 6 से गुरुवार सुबह 11 बजे तक का समय छह शिफ्ट में बांटा गया है। जिसमें एक शिफ्ट दो घंटे की होगी। वहीं बाकी शिफ्ट का समय 3-3 घंटे निर्धारित किया गया है।