Tv 24 Network: Best News Channel in India
Samajwadi Party ने विधायक Pooja Pal को पार्टी से किया बाहर, जानें सियासी सफर
Friday, 15 Aug 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: समाजवादी पार्टी ने बागी विधायक Pooja Pal को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दरअसल, कौशांबी की चायल विधानसभा सीट से विधायक Pooja Pal ने पिछले साल राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में वोटिंग की थी। अब उन्होंने सीएम योगी की तारीफ की थी। सपा ने राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में वोटिंग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया। बता दें, Pooja Pal के साथ यह पहली बार नहीं हुआ है। इसके पहले भी बहुजन समाज पार्टी यानी BSP ने उन्हें बाहर किया था।

BSP को सिर्फ इतनी सुगबुगाहट मिली थी कि Pooja Pal पार्टी बदल सकती हैं, बस बिना देर किए पूजा पाल को BSP ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था। बता दें, Pooja Pal अपने 20 साल के सियासी सफर में 13 साल BSP और करीब साढ़े छह साल Samajwadi Party में रहीं हैं।

राजनीति में कैसे आईं Pooja Pal?

बता दें, कटघर मोहल्ले में पली-बढ़ी Pooja Pal की शादी जनवरी 2005 में शहर पश्चिमी के तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल से हुई थी। शादी के बाद 25 जनवरी को राजू पाल को सुलेमसरांय दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। Pooja Pal ने माफिया अतीक अहमद और उसके छोटे भाई अशरफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। राजू पाल की हत्या के बाद शहर में दंगा भड़क गया था। कई दिनों तक तोड़-फोड़ की गई।

उस समय BSP सुप्रीमो मायावती प्रयागराज गई थीं। उस दौरान मायावती ने Pooja Pal के आंसू पोछते हुए उन्हें शहर पश्चिमी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए टिकट दिया। इसके बाद Pooja Pal के खिलाफ Samajwadi Party ने उनके पति के हत्यारोपित अशरफ को प्रत्याशी बनाया। इस चुनाव में Pooja Pal को हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनाव में BSP ने फिर Pooja Pal को शहर पश्चिम से मैदान में उतारा और इस बार अशरफ को पराजित करते हुए वह पहली बार विधायक बनीं। फिर 2012 में BSP ने उन्हें टिकट दिया। इस बार Pooja Pal माफिया अतीक अहमद को हराकर दूसरी बार विधानसभा पहुंचीं। लगातार दो जीत दर्ज करने के बाद सियासत में उनका कद बढ़ गया। तब से आज तक Pooja Pal राजनीति में हैं।