Tv 24 Network: Best News Channel in India
Rajasthan : नीले ड्रम में पति को भरा, बॉयफ्रेंड संग हुई फऱार
Monday, 18 Aug 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : इन दिनों सोशल मीडिया पर नीले ड्रम की कहानी खूब चल रही हैं। ऐसे लग रहा जैसे ये काई रीयल लाइफ नहीं कोई कहानी चल रही हैं। आए दिन ऐसी घटना सुनने में आ रही हैं। अभी एक घटना हैं जो बिल्कुल बीते दिनों हुई घटना से मिलती है। बता दे कि राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले की हैं। इस घटना ने मेरठ के सौरभ मर्डर केस की याद दिला दी है। आपको बता दे कि एक युवक का शव नीले ड्रम में मिला हैं। वहीं मृतक युवक की पत्नी बच्चों संग गायब हो गई। इतना ही नहीं उसके साथ मकान मालिक का बेटा भी फरार था। हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मृतक की पत्नी को पकड़ लिया है। वहीं, मकान मालिक के बेटे को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अब दोनों से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि मृतक व्यक्ति उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। काम की तलाश में वह अलवर आया था। यहां उसकी पत्नी को मकान मालिक के बेटे से प्यार हो गया। दोनों कई दिनों से फरार चल रहे थे। अब पुलिस को इस मामले में कामयाबी मिली है। दोनों को पुलिस ने खैरथल-तिजारा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनीता और जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, मृतक पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। शव को छत पर ड्रम में रखकर कपड़े से छिपाया गया था। हालांकि, कुछ दिन बाद तेज दुर्गंध आने की शिकायत पड़ोसियों ने पुलिस से की। पुलिस ने घर की छत पर जाकर देखा तो ड्रम के ऊपर एक पत्थर रखा था। पत्थर हटाने पर पता चला कि लाश को गलाने के लिए ड्रम में नमक डाला गया था। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि हंसराज की हत्या गला रेतकर धारदार हथियार से की गई थी। फिर उसी लाश को नीले ड्रम में रखा गया। उसे गलाने के लिए नमक डाल दिया गया था। हालांकि मृतक की पत्नी और मकान मालिक के बेटे को पकड़ लिया है।