Tv 24 Network: Best News Channel in India
Tejashwi Yadav ने नीतीश सरकार को दी चुनौती, बोले- फैक्ट्री गुजरात में, विक्ट्री चाहिए बिहार में...
Sunday, 31 Aug 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है। आज पटना में राहुल-तेजस्वी के नेतृत्व में मतदाता अधिकार यात्रा का आखिरी दिन है। इस यात्रा में महागठबंधन के वरिष्ट नेता शामिल हैं। यह यात्रा गांधी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा से शुरू होकर हाईकोर्ट के पास अंबेडकर प्रतिमा पर समाप्त होगी। हालांकि प्रशासन ने मार्च की अनुमति केवल डाकबंगला चौराहा तक ही दी है।

इस दौरान डाकबंगला चौराहे पर सभी नेताओं ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने जनता से पूछा कि आपको ओरिजिनल सीएम चाहिए या डुप्लीकेट सीएम चाहिए ये आपको ही तय करना है।

Tejashwi Yadav ने आगे कहा, ये बिहार की धरती है, जो लोकतंत्र की जननी है। 2 भाजपाई इलेक्शन कमीशन के साथ मिलकर चाहते हैं कि यहां से लोकतंत्र को खत्म कर दिया जाए। आप बताइए, आप राजतंत्र चाहते हैं, या लोकतंत्र। बिहार के लोग उड़ती चिड़ियां को हल्दी लगाना जानती है। ये बिहारियों को ठगने निकले हैं। फैक्ट्री लगाएंगे गुजरात में और इनको विक्ट्री चाहिए बिहार में। ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देना है।

वहीं Tejashwi Yadav ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा, बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के नाम पर वोट की चोरी की साजिश रची जा रही है। बड़ी चालाकी से फर्जी वोट जोड़े जा रहे है। ऐसे में इन लोगों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। इस चुनाव में आपलोग अपनी ताकत दिखा दीजिए।