Lucknow Desk: PM Modi ने आज मंगलावर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार राज्य जीविका निधि क्रेडिट कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम ने संस्था के बैंक खाते में 105 करोड़ रुपये की राशि भी ट्रांसफर की और महिलाओं की भागीदारी, आत्मनिर्भरता और सम्मान को केंद्र में रखकर अपनी बातें कहीं। PM Modi के संबोधन के दौरान बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भावुक हो उठे।
नम हुईं दिलीप जायसवाल की आंखें!
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, प्रधानमंत्री का यह संबोधन पूरे बिहार की 20 लाख से अधिक मां, बहन और बेटियों ने सुना है। उन्होंने कहा, महिलाएं समाज और परिवार के लिए कितनी महत्वपूर्ण हैं, यह प्रधानमंत्री ने आज स्पष्ट रूप से बताया है। लेकिन जिस प्रकार कांग्रेस और राजद के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय माताजी को अपमानजनक शब्द कहे, वह दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। इससे बड़ा पाप कोई नहीं हो सकता है। बिहार की धरती ऐसे व्यवहार से शर्मसार हो रही है। यही कारण है कि उनकी आंखें नम हो गईं।
सीएम नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए PM Modi ने कहा, जीविका निधि से विकसित भारत का महत्वपूर्ण आधार है। उनकी मानना है कि महिलाओं को सशक्त बनाना आवश्यक है ताकि उनकी जिंदगी की हर कठिनाई दूर हो पाए। इसके लिए सरकार माताओं, बहनों और बेटियों के जीवन को आसान बनाने हेतु कई कार्यक्रम चला रही है।
इसी कड़ी में राज्य की महिलाओं के लिए चलाए जा रहे सुविधाओं को जिक्र करते हुए PM Modi ने कहा, सरकार महिलाओं की आमदनी बढ़ाने के लिए उन्हें लखपति दीदी, ड्रोन दीदी और बैंक सखी जैसी भूमिकाओं में भी प्रशिक्षित कर रही है। ये योजनाएं माताओं और बहनों की सेवा का एक बड़ा महायज्ञ हैं और भविष्य में इन्हें और भी तेज किया जाएगा।