Lucknow Desk : रविवार को महाराष्ट्र की राजधानी में बड़ी घटना हुई है। लगातार मुंबई मॉनसून के सीजन में मुंबई के बीच से लगातार लोगों के डूबने की घटनाएं सामने आ रही हैं। मार्वे बीच पर पांच लड़के नहाने गए थे और पांचों डूब, जिसमें से 2 का रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि तीन लापता बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीमें सर्च आपरेशन में छूटी हुई है। गोस्ट गार्ड और भारतीय नौसेना के ग़ोताखोर मौके पर बुलाया गया है। बता दें कि सभी की उम्र 12 से 16 बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक , आज सुबह 10 बजे सभी लड़के मार्वे बीच नहाने गए थे। बता दें की मौके पर मौजूद अधिकारियो ने बताया कि ये बच्चे मलाड स्थित मालवानी के रहने वाले है। इसे पहले ऐसी घटना हो चुकी है।
डूबने वाले लड़कों के नाम
बता दें कि डूबने वाले लड़कों की पहचान कृष्णा (16), अंकुश (13) शुभम (12), निखिल (13) अभय (12) के पहचान हुई है। फिलहाल कृष्णा और अंकुश का रेस्क्यू किया जा चुका है। बाकी गोताखोरों की टीमें अन्य तीन लड़कों की तलाश में जुटी हुई हैं। लड़को को ढूंढने के लिए आधा किलोमीटर तक अंदर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फ़िलहाल टीम लड़को की खोजबीन में जुटी है। परिजनों को अधिकारयो ने जानकारी दे दी है। परिजनों को सूचना मिलते ही वो लोग मौके पर पहुंच जायेंगे।