Tv 24 Network Best News Channel in India
सियासी घमासान : कांग्रेस ने दिया आप का साथ , सांसद चड्ढा ने दी जानकारी
Saturday, 15 Jul 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk : आखिरकार ऐसा क्या होने वाला है कि विपक्षी पार्टी के नेता अपनी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे है। इससे साफ़ जाहिर हो रहा है कि राजनीति में बहुत बड़ा भूचाल आने वाला है। आज केंद्र के अध्यादेश पर बन बात गई। AAP को कांग्रेस का साथ मिला। दिल्ली अध्यादेश  को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अब एक साथ आ गई है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आप का साथ देगी। वहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने स्पष्ट रूप से केंद्र सरकार के अध्यादेश का विरोध करने की बात कही। उन्होंने कहा कि, कल विपक्ष की बैठक बेंगलुरु में होने वाली हैं और इस बैठक में शायद केजरीवाल शामिल होंगे।

हम दिल्ली में केंद्र के अध्यादेश का विरोध करेंगे : केसी वेणुगोपाल 
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम दिल्ली में केंद्र के अध्यादेश का विरोध करेंगे। हमारा रुख बहुत स्पष्ट है, हम दिल्ली अध्यादेश का समर्थन नहीं करने जा रहे हैं। कल विपक्ष की बैठक बेंगलुरु में होने वाली हैं और इस बैठक में शायद केजरीवाल शामिल होंगे। 

कांग्रेस ने दिल्ली अध्यादेश का स्पष्ट विरोध करने की घोषणा की : राघव चड्ढा

वहीं केसी वेणुगोपाल के बयान पर राघव चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली अध्यादेश का स्पष्ट विरोध करने की घोषणा की। मिली जानकारी के अनुसार, इसका औपचारिक ऐलान चार बजे पीएसी की बैठक के बाद हो सकता है। बता दें कि, पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से बड़ा बयान आया था। पार्टी ने कांग्रेस पर बीजेपी के साथ मिले होने का आरोप लगाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया था कि केंद्र की ओर से लाए गए अध्यादेश के मामले पर बीजेपी और कांग्रेस में साठगांठ हुई है। 

https://twitter.com/raghav_chadha/status/1680480392946790400?s=20

बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल हो सकती 
वहीं जिसके बाद अब माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल हो सकती है। हालांकि, इससे पहले आम आदमी पार्टी ने आज शाम चार बजे राजनीतिक मामलों की समिति  की बैठक बुलाई है। पंजाब के सीएम भगवंत मान भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएसी बैठक में शामिल होंगे। बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक में हिस्सा लेने का फैसला बैठक के बाद लिए जाने की संभावना है।