Tv 24 Network Best News Channel in India
इंसान ही इंसान की जान का प्यासा : दिल्ली में लड़के की गला रेतकर हत्या
Sunday, 16 Jul 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk : बीते रविवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के लिए बता दे कि मृतक के गले के अलावा पेट पर भी चाकू के घाव मिले हैं। मृतक की पहचान अबूजर के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया था। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। चोरो - तरफ सनाटा पसरा हुआ है।     

आपको बता दें कि खबर मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। युवक की गर्दन, पेट और शरीर के दूसरे हिस्सों पर चाकू के घाव थे। जहां युवक का शव बरामद हुआ, वहां खून नहीं था। उसके आधार पर पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई कि युवक की हत्या कर उसका शव यहां फेंका गया है। 

जानकारी के लिए बता दें कि क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से  सबूत जुटा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि रविवार सुबह करीब 8.35 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि शास्त्री पार्क स्थित बेला फॉर्म इलाके में एक युवक का शव पड़ा है। 

सूत्रों के मुताबिक जांच के आधार पर पुलिस ने मामले में मृतक की महिला रिश्तेदार और उसके परिचित को गिरफ्तार  किया है। आरोपियों की पहचान 20 साल की महिला और उसके परिचित इरफान के रूप में हुई है। पूछताछ में महिला ने बताया कि अबूजर पति की मौत के बाद उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। 


महिला ने बताया कि अबूजर से छुटकारा पाने के लिए वह बहाने से यमुना के पास ले गई। वहां उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला से चाकू बरामद कर लिया है।