Tv 24 Network Best News Channel in India
Chamoli News : चमोली में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट , नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर फैला करंट, दस की मौत, कई झुलसे
Tuesday, 18 Jul 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk : आज बुधवार उत्तराखंड में भीषण बड़ी घटना हुई है। बता दें कि नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैल गया है। करंट लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं ‌20 से अधिक लोग इसकी चपेट में आ गए हैं, इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। बता दें कि करंट लगने से झुलसे लोगों को जिला चिकित्सालय लाया गया है। कई लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसे में पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल भी शामिल हैं। हादसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। 


सूत्रों के मुताबिक बताया गया है कि ट्रीटमेंट प्लांट में काम करने वाले युवक की रात्रि में मौत हुई, सुबह पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची। तो इस दौरान मृतक के स्वजनों सहित अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच वहां करंट फैला और मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। 20 से अधिक लोगों को जिला चिकित्सालय लाया गया है। झुलस ने  वालों में तीन की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है, जिसमें चमोली के दरोगा भी शामिल हैं।    


जानकारी के अनुसार , चमोली में नमामि गंगे की साइट पर काम चल रहा था। बुधवार जिस समय हादसा हुआ उस समय वहां 24 लोग मौजूद थे। झुलसने से करीब 10 लोंगो कि मौत हो गयी है। वही झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। 


अमित सक्सेना ने बताया
चमोली के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि बीती रात को बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था। बुधवार को सुबह तीसरे फेज को जोड़ा गया, जिसके बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी और एसटी के तार नहीं टूटे हैं, मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है। 

ऐसे हुई घटना 
बता दे कि प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रात में यहां रहने वाले केयर टेकर का सुबह फोन नहीं लग रहा था। जिसके बाद परिजनों ने साइट पर आकर खोजबीन की। तब सामने आया कि केयर टेकर की करंट लगने से मौत हुई है। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ कई ग्रामीण भी साइट पर पहुंच गए। जब वह यहां पहुंचे तो पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान वहां दोबारा से करंट फैल गया। जिसकी चपेट में कई लोग आ गए।