Tv 24 Network Best News Channel in India
UP ATS को मिला खुलासा करने वाला समान, एक बार फिर गिरफ्तार हो सकती है सीमा हैदर
Tuesday, 18 Jul 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

नोएडा: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर इन दिनों लगातार चर्चा में है। बता दे कि सीमा हैदर के भारत आने के बाद से उन पर निगरानी रखी जा रही है। IB के बाद यूपी ATS सीमा से पूछताछ में जुटी है। लगातार हुए 2 दिन के पूछताछ में यूपी ATS को सीमा हैदर के पास से कुछ ऐसे समान मिले है कि सीमा फिर से गिरफ्तार हो सकती है। जानकारी के अनुसार, सीमा को दो से तीन के अन्दर फिर से ATS गिरफ्तार कर सकता है।

ATS को सीमा के पास से क्या मिला ?

बता दे कि सोमवार यानी 17 जुलाई को यूपी ATS ने सीमा हैदर और सचिन से पूछताछ और छानबीन किया। इस दौरान सीमा के पास से अलग-अलग नाम के पासपोर्ट मिला है। इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र के साथ एक टूटा हुआ मोबाइल भी बरामद किया है। छानबीन में पता चला की सीमा ने अपनी पाकिस्तान की सिम को तोड़कर फेंक दिया है। साथ ही डेटा भी डिलीट कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सीमा भारत आते समय रास्ते में दो जगह शारजहा और काठमांडू में नए सिम खरीदे थे। मोबाइल होते हुए भी सीमा पाकिस्तान से किसी अनजान व्यक्ति के हॉटस्पॉट से सचिन से बात किया करती थी। सीमा के अलावा सचिन के पास भी एक टूटा फोन मिला है।

UP ATS ने सीमा से की पूछताछ

दरअसल, UP ATS सीमा हैदर और सचिन से लगातार दो दिन से पूछताछ कर रही है। UP ATS अपने सेफ हाउस ले जाकर पूछतार कर रही है। ATS को सीमा के पास से चार मोबाइल फोन चलते मिले इसके साथ ही एक फोन टूटा हुआ मिला। सीमा ने पाकिस्तान वाले फोन के सिम को तोड़ कर फेंक दिया है फिलहाल ATS सिम की रिकवरी करने में जुटा है।

पब्जी खेलते हुए भारत के कई लोगों की बात

UP ATS ने बताया कि सीमा सचिन के अलावा और भी कई भारतीय लोगों से बात की है। सीमा ने ये बात खुद बताई। सीमा की जान-पहचान इन लोगों से पब्जी खलते हुई। सचिन के अलावा सीमा की जिन लोगों से बात हुई है वो लोग भी दिल्ली-NCR के ही है। अब ATS सीमा के साथ बातचीत हुई अन्य लोगों को भी ढूंढ़ा जाएगा।

5वीं क्लास तक पढ़ी है सीमा हैदर

सीमा हैदर ने एक बताया था कि वो 5वीं क्लास तक ही पढ़ी है। जानकारी के अनुसार, ATS ने सीमा हैदर से अंग्रेजी पढ़वाया। सीमा ने अंग्रेजी पढ़ा और साथ ही साथ उनका पढ़ने का तरिका भी बहुत अच्छा था। सीमा के इस तरह अच्छे से अंग्रेजी पढ़ना एक शक पैदा करने जैसा है।

जांच के लिए एक टीम नेपाल जाएगी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, UP ATS सीमा हैदर की जांच के लिए एक टीम नेपाल भेज रही है। इसके अलावा ATS एक टीम दुबई भेजेगी, जहां शारजाह एयरपोर्ट के इमिग्रेशन डिपार्टमेंट से जानकारी लेनी है। बता दे कि सीमा का भारत पहुंचने का रास्ता नेपाल और दुबई का ही था। इससे साफ होगा कि सीमा इन पासपोर्ट के जरिए किसी और देश तो नहीं गई है।