Tv 24 Network Best News Channel in India
पोर्नोग्राफी केस में जेल गए राज कुंद्रा खुद पर बनाएंगे फिल्म, जानिए कौन होगा फिल्म का एक्टर?
Wednesday, 19 Jul 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

मुंबई: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले है। बता दे कि राज कुंद्रा एक फिल्म बनाने जा रहे है। जिसमें मुख्य भूमिका खुद राज कुंद्रा निभाएंगे। दरअसल,  2021 में राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में जेल जाना पड़ा था। जिसके बाद से राज कुंद्रा की खूब चर्चा हुई थी। इस मामले को लेकर राज कुंद्रा फिल्म बनाने जा रहे है।

राज कुंद्रा खुद पर बनाएंगे फिल्म

जानकारी के अनुसार, फिल्म में राज कुंद्रा द्वारा ऑर्थर रोड जेल में बिताए गए वक्त को दिखाया जाएगा। अभी तक इस फिल्म के निर्देशक के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन राज कुंद्रा प्रोडक्शन से लेकर स्क्रिप्ट तक हर पहलू में अपनी मौजूद रहेंगे। बता दे कि फिल्म में राज कुंद्रा पर लगे आरोपों को लेकर जेल में बिताए गए वक्त को दिखाया जाएगा। फिल्म की कहानी ज्यादातर राज कुंद्रा और उनकी फैमिली पर होगा।

आरोप के बाद नहीं दिखाया चेहरा

बता दे कि जब से राज कुंद्रा पोर्नग्राफी केस में फंसे है तब से वो सार्वजनिक रूप से बाहर नहीं निकलते हैं। अब वो ज्यादातर फेस मास्क और हुडी से अपना चेहरा ढंके हुए नजर आते है। शिल्पा ने भी इस मामले पर कमेंट करने से परहेज किया है। राज कुंद्रा और शिल्पी दोनों ही पैपराजी के सामने इस मामले पर चुप्पी साधे रहते हैं।

पोर्न फिल्में बनाने का लगा था आरोप

गौरतलब है कि राज कुंद्रा के खिलाफ पोर्नोग्राफी मामले में अदालत में चल रहा केस सबसे विवादित मुद्दों में से एक है। राज कुंद्रा पर फरवरी 2021 में पोर्न फिल्म बनाने और उन्हें बेचने के आरोप लगा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की मांग की थी लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली थी। जुलाई 2021 में मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लगभग 2 महीने ऑर्थर रोड जेल में रखा गया था। सितम्बर 2021 में उन्हें जमानत मिली थी और वे जेल से बाहर आए थे।

शिल्पा और राज कुंद्रा की कब हुई थी शादी

दरअसल, राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में शादी की थी। दोनों की शादी और रिश्ते की चर्चा खूब हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी है। एक बेटा विआन और एक बेटी समिषा।