Tv 24 Network: Best News Channel in India
मणिपुर में शर्मनाक घटना का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या बोले UP के पूर्व DGP
Wednesday, 19 Jul 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

नई दिल्ली: मणिपुर में महिलाओं पर हुए जुल्म को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। मणिपुर की ये हिंसा इंसानियत पर कई सवाल खड़े कर दिया है। इस दरिंदगी पर अब सियासत तेज हो गई है। हर तरफ से अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है। वहीं इस अपराध को अंजान देने वाले एक मुख्य अपराधी की तस्वीर सामने आई है।

मणिपुर का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिदंगी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस शर्मनाक घटना का मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि वायरल वीडियो में जिसने हरे रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी और महिला को पकड़ रखा था, उचित पहचान के बाद आज सुबह एक ऑपरेशन में उस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी का नाम हुइरेम हेरोदास मेइतेई है, जो पेची अवांग लीकाई का रहने वाला है और उसकी उम्र 32 साल  है।

महिलाओं के साथ हुई हैवानियत पर बोले UP के पूर्व DGP

इस मामले को लेकर यूपी के पूर्व DGP विक्रम कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले पर अभी तक कोई कठोर कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि अगर उस जहग होता तो लोग जनरल डायर को भूल जाते, पुलिस इस मामले पर मूकदर्शक बने बैठी है। अगर मैं होता तो अपराधियों को ऐसी सजा देता कि वो किसी भी महिला की तरफ आंखे उठा कर देखने के काबिल नहीं होते। DGP ने सवाल उठाते हुए कहा कि अभी तक इस मामले पर FIR क्यों नहीं की गई थी। इस मामले पर दो महिने बाद FIR क्यों किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पर कार्यवाही होनी चाहिए। आगे कहा कि DM-SSP को बर्खास्त नहीं किया जाएगा। इस अपराध खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने बोला- यह संविधान का सबसे घृणित अपमान

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अपराध पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और मणिपुर सरकार से पूछा है कि अपराधियों पर कार्रवाई के लिए आपने क्या कदम उठाए हैं। CJI ने कहा कि सांप्रदायिक संघर्ष के दौरान महिलाओं का एक औजार की तरह इस्तेमाल कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता है। यह संविधान का सबसे घृणित अपमान है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को करेगा।