Tv 24 Network Best News Channel in India
Mamata Banerjee : ममता बनर्जी की सुरक्षा में भारी चूक , शख्स, ऐन वक्त पर पकड़ा गया वरना हो सकता था बड़ा हादसा
Thursday, 20 Jul 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। दरअसल , राज्य की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी के आवास से एक व्यक्ति को दबोचा है। बता दे कि आरोपी के पास से कई हथियार बरामद किए है। उसके पास से एक चाकू, बंदूक और कुछ अन्य आपत्तिजनक चीजें मिले है। उसके पास से अलग - अलग आईडी भी पाई गई है। वहीं आरोपी पुलिस की गाड़ी का स्टीकर लगा कर यात्रा कर रहा था। फिलहाल , पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल ने बताया
जानकारी के लिए बता दे कि कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल ने बताया कि नूर आलम कार से जा रहा था और ममता बनर्जी के घर को जाने वाली गली में घुसने का प्रयास कर रहा था। उसकी कार पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। शख्स की पहचान शेख नूर आलम के रूप में हुई। तलाशी लेने पर शेख नूर आलम के पास से हथियार, एक चाकू और प्रतिबंधित पदार्थ के अलावा कई आईडी कार्ड बरामद किए गए हैं।  मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, एसटीएफ, विशेष जांच शाखा आरोपी से पूछताछ कर रही हैं और जांच में जुटी हैं। 

जानकारी के लिए बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि उनकी सुरक्षा में चूक हुई हो। इससे पहले भी उनके आवास में एक शख्स घुसता हुआ पकड़ा गया था। जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया था। वहीं सीएम के चूक मामले में जाँच के आदेश दिए गए थे। इस घटना के बाद चोरो तरफ अफरा तफरी मच गयी थी। इस घटना के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ दी गई थी। आपको बता दे कि ममता बनर्जी को जेड प्लस सुरक्षा मिली थी। ममता बनर्जी की सुरक्षा में पायलट वाहन के साथ 18 गाड़िया होती है। CRPF और NSG जवानों के अलावा सुरक्षा में बंगाल पुलिस के जवान भी शामिल होते है।