Tv 24 Network Best News Channel in India
Horoscope Today 22 July 2023: जानें आज का राशिफल , पढ़े दैनिक पंचांग
Saturday, 22 Jul 2023 00:00 am
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk : आज का दिन सभी राशि वालो के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ज्योतिष के अनुसार 22 जुलाई 2023, शनिवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है। वृषभ राशि के लिए आज दिन रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा और सामाजिक कार्यों पर आप पूरा जोर देंगे। वहीं कुछ राशियां ऐसे हैं जिन्हें, आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। पंचांग के अनुसार, आज श्रावन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक रहेगा और इसके बाद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन कैसा रहने वाला है?

मेष राशिफल 

आज का दिन आप किसी शादी पार्टी में सम्मिलित होने बाहर जा सकते हैं। वाहन आदि को चलाने में सावधानी बरतें। वाद-विवाद की स्थिति से खुद को दूर रखें। आपने परिचित व्यक्ति से आज आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है। पत्नी का साथ मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियां को समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आज आप अत्यधिक कम के कारण शारीरिक व मानसिक तौर पर थकान महसूस करेंगे। आज आपको किसी बात को लेकर बहसबाजी मे पडने से बचना होगा और आप किसी नये वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। भौतिक वस्तुओं पर आपका पुरा फोकस बना रहेगा। आपके अंदर त्याग व सहयोग की भावना बनी रहेगी। 


वृष राशिफल
आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र में  आपको मान सम्मान मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आज आपको चिंता सता सकती हैं,डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आपको  कार्य क्षेत्र में आज किसी काम के समय से पहले पूरा करने के कारण किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है और विद्यार्थी को बौद्धिक व मानसिक रोग से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ  सकता है। आपको अपने किसी परिचित से कार्य क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और आपको यदि किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो आप उसमे सावधानी बरते। बिजनेस कर रहे लोग  किसी पर आंख मुद कर भरोसा ना करें, नहीं तो वह उन्हें धोखा दे सकता है। 


मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है।  राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है, अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। आप आज किसी से धन का लेनदेन बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने से आज आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा और आपके निजी मामले हल होंगे। कुछ नवीन रिश्तों को बल मिलेगा। परिजनों का सुख व सहयोग बना रहेगा और आप बचत की योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे। आपको  कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जिसे आप लीक ना होने दें। 


कर्क राशिफल 
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन साख व सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है. आप अपने करीबियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप स्वयं पर पूरा ध्यान दें और प्रिय जनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप  व्यवसाय में कुछ आधुनिक  तकनीको को भी शामिल कर सकते हैं, जिससे आपके बिजनेस में तरक्की होगी। माता पिता जी की सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो कोई पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको आज घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में अभी जोखिम न उठाएं। किसी लम्बी यात्रा पर न जाएं। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें।


सिंह राशिफल 
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपको अपने दिनचर्या में योग्य व्यायाम को अपनाना होगा, तभी आप समस्याओं से मुक्ति पा सकेंगे। आप किसी के साथ कोई बड़ा लेनदेन ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कर्ज को आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जो लोग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।


कन्या राशि फल 

कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन अच्छा लाभ दिलाने वाला रहेगा. आपको कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण निर्णय समय से लेना होगा और व्यवसाय की योजनाओं में  आपको सफलता मिलेंगी. आप अधिकारियों की बातों पर आगे बढ़ेंगे। माता पिता के आशीर्वाद से आज आपको किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। विधार्थी आज किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपने जो मेहनत की थी, तो आज वह रंग लाएगी और उसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी  परिवार के सदस्य से यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो शांत रहना बेहतर होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी काम में ढील दी, तो उनमें  आ सकती है।

वृश्चिक राशिफल 

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में निकलेगा। आप जिस कार्य के लिए कुछ दिनों से परेशान है। आज आपका काम होता हुआ दिखाई देगा। आपको अपने मित्रों से धोखा मिल सकता है। व्यापार में बड़ा लेन-देन सोच-विचार कर करें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। आपको अपने किसी प्रियजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको  जीवनसाथी के करियर की चिंता सता सकती है। आप यदि किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आपको  कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओ में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और आपको धन लाभ मिल सकता है। 

धनु राशिफल 

आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आपने यदि वाहन चलाते समय लापरवाही बरती, तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। पारिवारिक जीवन में आज सदस्यों में आपसी मतभेद होने के कारण आप परेशान रहेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रही परेशानी दूर होगी। जो लोग  शेयर मार्केट में धन का निवेश करने की सोच रहे थे, उन्हें आज बहुत ही सोच समझकर धन लगाना होगा। आपकी किसी पुरानी गलती को लेकर आज आपको पछतावा होगा।
आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से  आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।