Tv 24 Network Best News Channel in India
Maharashtra Rainfall : हिमाचल-उत्तराखंड में आफत की बाढ़ , करगिल-उत्तरकाशी में बादल फटा
Friday, 21 Jul 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk : पहाड़ों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश बंद होने का नाम नहीं ले रही है। बारिश से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। उत्तरकाशी और करगिल में 21 जुलाई की देर रात बादल फटने की घटना सामने आई। यमुनोत्री हाईवे पर लैंडस्लाइड हो गया और कई गाड़ियां दब गईं। वहीं, स्कूलों में भी मलबा जमा हो गया। बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। यूपी में बिजनौर के मंडावली में कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ने से एक बस तेज बहाव में फंस गई। बस में करीब 24 यात्री सवार हैं। जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें तैनात की गई हैं। हिमाचल प्रदेश में दो एनएच सहित 610 सड़कें बंद हैं। 24 घंटे के दौरान चार जगह भूस्खलन हुआ। मौसम विभाग ने आज भी भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में गुरुवार रात मनाली के अंतर्गत करजां व जगतसुख में बादल फटने से करजां नाले ने भारी तबाही मचाई। जगतसुख के नेहलू नाले का पानी घरों में घुस गया। सड़क बंद होने से रात दो बजे मनाली का कुल्लू से संपर्क कट गया था।

महाराष्ट्र के पालघर, मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। रायगढ़ के इर्शालवाडी में लैंडस्लाइड से मरने वालों की संख्या 24 हाे गई है, 84 लोग लापता हैं। हिमाचल प्रदेश में दो एनएच सहित 610 सड़कें बंद हैं। 24 घंटे के दौरान चार जगह भूस्खलन हुआ। मौसम विभाग ने आज भी भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में गुरुवार रात मनाली के अंतर्गत करजां व जगतसुख में बादल फटने से करजां नाले ने भारी तबाही मचाई। जगतसुख के नेहलू नाले का पानी घरों में घुस गया। सड़क बंद होने से रात दो बजे मनाली का कुल्लू से संपर्क कट गया था।

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे
इन राज्यों में तेज बारिश: छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल।