Tv 24 Network Best News Channel in India
MP में AAP ने फूंका चुनावी बिगुल, अब कांग्रेस का खेल खत्म
Sunday, 23 Jul 2023 00:00 am
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

भोपाल: 2024 लोकसभा चुनाव में BJP को घेरने के लिए विपक्षी दलों ने यानी INDIA पूरी तैयारियों में जुट गई है। वहीं AAP ने कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया है। लेकिन मध्य प्रदेश में विधानसभा को लेकर AAP पुराने प्लान में ही है। चुनाव को लेकर AAP ने कैंपेन की शुरुआत कर दी है। ऐसे में BJP, कांग्रेस के द्विपक्षीय सियासी रण में AAP की एंट्री के बाद त्रिकोणीय हो सकता है। बता दे कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की अगुवाई में INDIA  में AAP शामिल हो गई है लेकिन AAP कांग्रेस के बड़े वोट को काट सकती है।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव

दरअसल, मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसी क्रम में AAP सूबे के चुनावी दंगल में प्रवेश कर चुकी है। बीते दिनों AAP के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान मध्य प्रदेश में आए थे। यहां AAP के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और रैलियों का आयोजन किए थे। बता दे कि दिल्ली केंद्र के अध्यादेश पर कांग्रेस के समर्थन के बाद AAP विपक्षी गुट का हिस्सा बन गई है। लेकिन विधानसभा चुनाव को लेकर AAP अपने पुराने प्लान को लेकर चल रही है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। जिसको लेकर AAP भी यहां अपनी सत्ता स्थापित करना चाहती है। ऐसे में AAP कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर सकती है। वहीं AAP कांग्रेस का बना बनाया खेल बिगाड़ सकती है।

कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकती है AAP

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश में AAP डायरेक्ट एंट्री कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि AAP जीतनी सीटें जीतेगी, उतनी सीटों से कांग्रेस का घाटा हो सकता है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि गुजरात विधानसभा में AAP ने कांग्रेस के ही वोट शेयर काट लिया और जिन सीटों पर जीत दर्ज की उसमें से सबसे ज्यादा सीटों पर कांग्रेस ने ही जीत दर्ज की थी। वहीं AAP मध्य प्रदेश में भाजपा को पूरी तरीके से टक्कर देने में कामयाब नहीं हो सकती है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में AAP त्रिकोणीय बना सकती है लेकिन इसका असर BJP से ज्यादा कांग्रेस को हो सकता है। अरविंद केजरीवाल और भगवंतमान ने काग्रेस के गढ़ माने जाने वाले ग्वालियर से ही चुनावी हुंकार भरी है।

विपक्षी दल राज्यों में अलग-अलग

दरसअल, बीते दिनों विपक्षी एकता के गुट INDIA में शामिल होने से पहले AAP ने कांग्रेस से केंद्र के अध्यादेश पर अपना रुख साफ करने को कहा था। इसके साथ ही बैंगलुरु में महा बैठक से पहले कांग्रेस ने इस पर अपना बेशर्त समर्थन दे दिया। जिसके बाद AAP भी लोकसभा चुनाव में BJP के अगुवाई वाले NDA को टक्कर देने के लिए विपक्षीय दल में शामिल हो गई। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने BJP को लोकसभा चुनाव में चुनौती देने की बात कही।

बदलाव यात्रा निकाली AAP

शनिवार को मध्य प्रदेश में AAP चुनावी बिगुल फूंकते हुए बदलाव यात्रा निकाली है। इस यात्रा में पंजाब के खंडूर साहिब से विधायक और मध्य प्रदेश के सह प्रभारी मनजिंदर सिंह लालपुर के साथ पंजाब के मंत्री दर्जा प्राप्त सुगरफेड के चेयर मैन नवदीप सिंह जिंदा ने पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया राज्यमंत्री ने कहा कि मोदी से देश बचाने के लिए 26 पार्टियां एक साथ है, भले इन पार्टियों के विचार अगल-अगल हो, लेकिन ये सभी भारत के अभी के हालात और पीएम नरेंद्र मोदी से देश बचाना चाहते है। और BJP अमित शाह सहित मोदी से डरे है, घबराए है और MP की जनता AAP को चाहती है।