Tv 24 Network: Best News Channel in India
Flood Alert : हिंडन नदी ने नोएडा को डराया , कई इलाके पानी पानी हुए; बनी बाढ़ जैसी स्थिति
Saturday, 22 Jul 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : आसमान से आ रहा पानी लोगो के लिए खतरा बनता जा रहा है। बता दें कि बरसती बरसात अब जमीन पर लोगों की के लिए आफत बन चुकी है। आपको बता दे कि  रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर 205.81 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से थोड़ा ऊपर है।  नोएडा में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से शनिवार को निचले इलाकों में कई घर डूब गए। शनिवार को पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया। कई इलाके ऐसे हैं, पानी में डूब गए हैं तो कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन चुकी है। शनिवार को पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया।

गौतम बौद्ध नगर प्रशासन ने दी चेतावनी
गौतम बौद्ध नगर प्रशासन ने नदी में पानी का बहाव बढ़ने के कारण हिंडन के साथ निचले इलाकों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को अलर्ट जारी होने के बाद पांच गांवों से लगभग 200 लोगों को निकाला गया और आश्रय घरों में स्थानांतरित कर दिया गया। गौतम बौद्ध नगर में बाढ़ राहत कार्य के लिए नोडल अधिकारी भी हैं ने कहा कि हिंडन वर्तमान में खतरे के निशान 205 मीटर से नीचे 200 मीटर पर बह रही है।


कई इलाकों में भरा हिंडन का पानी
बता दे कि नोएडा में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास स्थित घरों में पानी घुस गया है। सड़कें पानी से लबालब हो चुकी हैं, तो बहुत से मकान डूब गए हैं। हालात को देखते हुए नोएडा में अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी में बाढ़
आठ दिनों तक खतरे के निशान से ऊपर बहने के बाद 18 जुलाई की रात आठ बजे जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया। 10 जुलाई को शाम पांच बजे नदी खतरे के निशान को पार कर गई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ आ गई। नदी का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में कई जगह जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति से जूझना पड़ा।

निचले इलाकों को खाली कराया गया

आपको बता दें अपर पुलिस आयुक्त सुरेशराव कुलकर्णी ने बताया, 'हिंडन नदी के किनारे के कुछ निचले इलाकों के बस्तियों में पानी घुस गया है और कुछ घरों को खाली कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी तक किसी बस्ती में खतरे के लेवल का पानी नहीं पहुंचा है। लेकिन एहतियात के तौर पर घर से लोगों को निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है। जानकारी के लिए बता दे कि उन्होंने बताया फिलहाल स्थिति सामान्य है और हम पानी के स्तर को देख रहे हैं और इस बारे में हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं।