Tv 24 Network: Best News Channel in India
कांग्रेस नेता के बयान से भड़के सिंधिया, जानिए सिंधिया को किसने कहा गद्दार
Saturday, 22 Jul 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

ग्वालियर: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। जिसकी तैयारियों को लेकर राजनीति पार्टी रैलियां कर रही है। इसी क्रम में बीते दिनों प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए ग्वालियर में पहुंची थीं। इस दौरान विपक्षी दल के नेता गोविंद सिंह ने एक बयान दिया। इस बयान में उन्होंने कहा कि परिवार (सिंधिया) ने लक्ष्मीबाई को धोखा दिया। इस बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर पलटवार किया है।

सिंधिया ने कांग्रेस पर किया पलटवार

चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर पलटवार किया, गद्दार कहे जाने पर सिंधिया ने कहा कि ऐसा था तो उन्हें और उनके पिता माधवराज सिंधिया को कांग्रेस ने पार्टी में शामिल क्यों किया था। आगे उन्होंने कहा कि जिन्होंने इतिहास का एक पन्ना भी नहीं पढ़ा है, उन्हें जो बोलना हो वह बोलें। सिंधिया ने कहा कि उनके विचार और विचारधारा मध्य प्रदेश और राष्ट्र के लिए समर्पित हैं। मेरे और मेरे परिवार के कर्म, विचार और विचारधारा ग्वालियर, ग्वालियर संभाग, मध्य प्रदेश और राष्ट्र के लिए समर्पित हैं।

नेता गोविंद सिंह ने क्या कहा

बता दे कि 21 जुलाई को हुई इस रैली में प्रियंका गांधी के बोलने से पहले विपक्ष के नेता गोविंद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पहले इस परिवार (सिंधिया) ने लक्ष्मीबाई को धोखा दिया। फिर 1967 और 2020 में कांग्रेस के साथ विश्वासघात किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी बाई ने यहीं अंतिम सांस ली। भिंड की जनता ने उनका समर्थन किया था। वह ग्वालियर के महाराज के अनुरोध पर यहां आई थीं। अगर लक्ष्मीबाई को साथ मिलता तो भारत 100 पहले ही आजाद हो जाता।

रैली से पहले लगाए थे पोस्टर

प्रियंका की रैली के दौरान स्मारक पर  पोस्टर लगाए गए थे। इस पोस्टर में लिखा गया था कि 1857 की क्रांति में संधियाओं ने रानी लक्ष्मीबाई और 1967 एवं 2020 में कांग्रेस के साथ धोखा किया। हालांकि बाद में पुलिस ने इन पोस्टरों को हटा लिया।