नई दिल्ली: रामानंद सागर की धार्मिक शो 'रामायण' से आज भी लोगों की आस्था जुड़ी है। इस सीरियल में किरदार निभा चुके हर कलाकार को भगवान का दर्जा मिलता है। ऐसे में राम, लक्ष्मण और माता सीता को किरदार निभा चुके कलाकारों की चर्चा होती रहती है। इसी बीच शनिवार को माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंची। इस दौरान उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया काफी खुश दिखी।
रामलला का दर्शन करने पहुंची माता सीता
धार्मिक शो 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया अयोध्या पहुंची। जहां उन्होंने श्रीराम का दर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि वो पहली बार अयोध्या आकर प्रभु श्रीराम का दर्शन करने का मौका मिला है। श्रीराम का दर्शन पाकर जीवन सफल हो गया, उन्होंने पूरी आस्था के साथ पूजा-अर्चनी की है। आगे उन्होंने बताया कि राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाने के बाद वो फिर से प्रभु राम का दर्शन करने आएंगी।
सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें
अक्सर रामायण का किरदार निभा चुके कलाकार सोशल मीडिया पर छाई रहते है। इस बीच माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया अयोध्या पहुंची। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें दीपिका मरून कलर की बनारसी साड़ी में नजर आईं। उनके माथे पर चंदन का टीका और गले में फूलों की माला है।
कब से शुरु हुआ रामायण सीरियल
रामानंद सागर की रामायण 90 के दशक में टीवी पर प्रसारित हुई थी। दूरदर्शन पर पहली बार रामायण का प्रसारण 25 जनवरी 1987 में शुरू हुआ और आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को देखने को मिला था।
दीपिका चिखलिया का करियर
बता दे कि दीपिका चिखलिया ने 1983 में 'सुन मेरी लैला' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। यह उनकी पहली फिल्म थी। इसके बाद दीपिका ने राजेश खन्ना के साथ तीन फिल्में- 'रुपये दस करोड़', 'खुदाई' और 'घर का चिराग' में काम किया। एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी माता सीता बनकर रामायण शो से ही मिली। वहीं दीपिका इन दिनों कुछ मराठी फिल्में करती हैं। हाल ही में उन्होंने 'वीर मुरारबाजी' का पोस्टर शेयर किया था। यह फिल्म रणधुरंधर नरवीर मुरारबाजी देशपांडे पर आधारित है, जिन्हें स्वराज्य के इतिहास में पुरंदर के 'कालभैरव' के नाम से जाना जाता है।