Tv 24 Network: Best News Channel in India
पशुपति पारस के बयान पर बरसे चिराग पासवान, बोले- लोकसभा चुनाव की रुपरेखा तैयार
Sunday, 23 Jul 2023 00:00 am
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

पटना: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति गरमाई है। इस कड़ी में NDA  में शामिल हुए लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज दिल्ली से पटना पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए चाचा के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि 'पैर छूने से दिल नहीं मिलेंगे।

लोकसभा चुनाव की रुपरेखा तैयारी- चिराग पासवान

NDA में शामिल होने के बाद चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरीके से BJP के शीर्ष नेताओं के द्वारा लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के साथ संपर्क साधा गया, जो सम्मान दिया गया उससे लोकसभा चुनाव की रूपरेखा तैयार हो गई है।  चिराग ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से हुई मुलाकात के बाद जो हमारी चिंताएं थी वो दूर हो गई है। चिराग ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास NDA का हिस्सा है इसके पूर्व में भी जानते हैं कि जब हम लोग NDA से अलग थे तब भी हम लोग किसी दूसरे गठबंधन में नहीं गए।

लोकसभा चुनाव में सभी सीटें जीतेंगे- चिराग पासवान

2024 लोकसभा चुनाव पर चिराग ने दावा किया कि वो बिहार की लोकसभा सीटें पूरी जीतेंगे। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने 2020 का चुनाव अकेले लड़ना पसंद किया लेकिन अपने स्वार्थ के लिए अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। वहीं लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए चिराग ने कहा कि आज हमको NDA गठबंधन का हिस्सा बनाया गया तो पूर्ण विश्वास के साथ कहता हूं कि 2019 का जो परिणाम देखने को मिला 40 में से 39 सीटें इंडिया गठबंधन को मिली थी इस बार 40 की 40 सीटें NDA गठबंधन जीतेगा। सीएम नीतीश कुमार को लेकर जो बिहार के जनता में आक्रोश है उपचुनाव में हमने आक्रोश को देखा है गोपालगंज के परिणाम हो या कुढ़नी के परिणाम हो, या फिर मोकामा के परिणाम, यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस गठबंधन में रहेंगे उस गठबंधन को नुकसान ही होगा। 

वहीं चिराग ने कहा कि हम पीएम की केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएंगे। लोक जनशक्ति रामविलास के हर एक कार्यकर्ता का यह कर्तव्य है।  उन्होंने कहा कि 2024 में हम लोग 40 से 40 सीटें जीतेंगे 2025 में भी बिहार में NDA की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा में एक भी  खाता खोल नही पाएंगे।

चाचा पर किया पलटवार

वहीं चिराग पासवान ने चाचा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि एक बात और स्पष्ट कर दूं आप जब किसी गठबंधन का हिस्सा होते हैं तो गठबंधन की मर्यादा यह कहती है कि तमाम बातों को ध्यान में रखकर ही गठबंधन धर्म का पालन करना चाहिए।  इस तरह की बातें करने से कोई फायदा नहीं होगा।  अगर आप गठबंधन में है तो अपनी चिंताओं को गठबंधन के समक्ष रखे। वही चाचा पशुपतिनाथ पारस के द्वारा यह कहा जाना कि पैर छूने से दिल नहीं मिलेंगे। इस पर चिराग ने कहा कि यह 2 साल पहले की बात है हम लोग बहुत आगे निकल चुके हैं। चाचा के बारे में दो ढाई साल से कोई टिप्पणी नहीं की। मेरा घर और परिवार से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है हमें बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की चिंता है।  मुझे यह सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है, ना इन बातों पर कोई टिप्पणी की थी

नीतीश कुमार पर हमला

बिहार सीएम नीतीश कुमार पर हमला करते हुए चिराग ने आगे कहा कि बिहार आज की तारीख में बेगूसराय में इतनी बड़ी घटना हुई, कि पार्टी के तमाम सदस्य वहां गए। बेगूसराय की घटना बिहार को शर्मसार करती है कैसे असामाजिक तत्व 21वीं सदी में भी ऐसी मानसिकता रखते हैं किसने क्या किया नहीं किया, यह जांच का विषय है। लेकिन इस तरह से कानून को अपने हाथ में लेना और समाज को शर्मसार करना या ठीक नहीं है। इस विषय पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह सब विषयों पर क्यों नहीं बोलते हैं। सीएम नीतीश कुमार भागे भागे बेंगलुरु जाते हैं अलग-अलग राज्यों में जाते हैं, लेकिन अपने प्रदेश में हो रही घटनाओं पर एक शब्द नहीं बोलते हैं।